
कचहरी पुलिस चौकी के पास तीन मंजिला मकान में स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का कैंट एसीपी ने शुक्रवार की दोपहर भंडाफोड़ किया। पार्लर से दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। ग्राहक बनकर गए दारोगा ने देह व्यापार का खुलासा किया। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं, शराब और बीयर की खाली बोतलें बरामद हुईं। पार्लर संचालक और मकान मालिक मौके से फरार हो गए। एसीपी कैंट मनीष शांडिल्य को गोपनीय सूचना मिली कि कचहरी पुलिस चौकी के सामने एक नामी मिठाई की दुकान के बगल गली में कई दिनों से स्पा पार्लर का संचालन हो रहा है। तीन मंजिला मकान में दिन और रात लग्जरी गाड़ियों से युवक और युवतियां आती और जाती रहती हैं।
3500 रुपये में मसाज का रेट तय
सूचना के आधार पर एसीपी ने तीन मंजिला मकान की निगरानी बढ़ाई। दोपहर में अर्दली बाजार चौकी के दारोगा राजकुमार को ग्राहक बनाकर स्पा पार्लर में भेजा। खुद को रेलकर्मी बताते हुए राजकुमार अंदर जैसे ही दाखिल हुआ कि मकान के गेट पर ताला बंद हो गया। राजकुमार को एक युवती ने अंदर बैठाया और कहा कि एक घंटे बाद नंबर आएगा। बातचीत में 3500 रुपये में मसाज का रेट तय हुआ। अंदर अलग-अलग केबिन बने हुए थे। एक केबिन में प्रदीप सोनकर नामक युवक का मसाज चल रहा था। इस बीच दारोगा राजकुमार पार्लर की गतिविधियों पर नजर रखते हुए एसीपी के संपर्क में बराबर बना रहा।
पिता-पुत्र है स्पा पार्लर संचालक
कचहरी और अर्दली बाजार चौकी के बीच में था स्पा पार्लर
