Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां कर सकते हैं शिकायत, नौकरी को लेकर आ रहे हैं SMS तो हो जाएं सावधान

यहां कर सकते हैं शिकायत, नौकरी को लेकर आ रहे हैं SMS तो हो जाएं सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24November 5, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई नौकरी को लेकर आजकल कई लोगों को विभिन्न ऑफर के साथ मैसेज आ रहे हैं। अगर आपको भी इस तरह के एसएमएस मिल रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं। आपको मैसेज के लिंक या उसमें मौजूद नम्बर पर क्लिक करना महंगा पड़ सकता है। इसी को लेकर अब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने आम जनता को फर्जी एसएमएस के बारे में आगाह किया है। इन मैसेज में आपके नाम पर नौकरी देने का वादा किया जाता है।

 

NIC के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज

बता दें कि यह एडवाइजरी तब सामने आई जब नौकरी की पेशकश के साथ फर्जी एसएमएस की बात सामने आई। इन एसएमएस में एनआईसी के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था और लोगों को बड़े स्तर पर इसे भेजा जा रहा था। संचार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि फर्जी एसएमएस के बारे में सूचना मिलने पर इसकी तत्काल आंतरिक जांच की गई जिसमें पता चला कि यह फर्जी एसएमएस एनआईसी की ओर से नहीं भेजा गया है।

 

वित्तीय धोखाधड़ी करने की चाल

एनआईसी के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी एसएमएस साइबर फ्राड की ओर लक्षित कर रहा है। एनआईसी ने बताया कि फर्जी एसएमएस से वित्तीय धोखाधड़ी होने की आशंका है। इन एसएसएस की जानकारी मिलते ही एनआईसी ने तुरंत सीईआरटी-इन को घटना की सूचना दी और अपराधियों की पहचान और मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ शिकायत भी दर्ज की है।

 

कार्रवाई के लिए सीईआरटी-इन से साधा गया संपर्क

एनआईसी ने इसी के साथ ऐसे फर्जी एसएमएस और साइबर फ्राड को रोकने के लिए सीईआरटी-इन से धोखाधड़ी वाले URL को हटाने के लिए समन्वय किया। बता दें कि सीईआरटी-इन साइबर सुरक्षा में अघात पर प्रतिक्रिया देने के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है।

यहां कर सकते हैं शिकायत

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही युवाओं को आगाह किया था कि ऑनलाइन जॉब फ्रॉड के शिकार होने से बचने के लिए कुछ संकेतों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें जल्दी से अप्वाइंटमेंट लेटर जारी होना, गैर-पेशेवर तरीके से ईमेल शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि गलत ईमेल पाने पर लोग इसकी सूचना साइबर क्राइम विंग को दे सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत की जा सकती है।

 

NEWS SOURCE : jagran

 

 

faridabadnews faridabadnews24 SMS are coming about the job so be careful You can complain here
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.