Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2022 कल

जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2022 कल

faridabadnews24By faridabadnews24November 7, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Kartik Purnima 2022 Date and Time: कल यानि 08 नवम्बर 2022, मंगलवार के दिन पूर्ण श्रद्धाभाव से कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। किवदंतियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि (Kartik Purnima 2022 Tithi) के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था, जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कब है कार्तिक पूर्णिमा व्रत, शुभ मुहूर्त और स्नान-दान का महत्व।

 

 

कार्तिक पूर्णिमा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2022 Shubh Muhurat)

कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 7 नवंबर 2022, सोमवार शाम 04:15 से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 8 नवंबर 2022, मंगलवार शाम 04:31 तक

कार्तिक पूर्णिमा व्रत तिथि: 8 नवंबर 2022, मंगलवार

पूजा का शुभ मुहूर्त: 8 नवंबर 2022 को शाम 05:31 से शाम 06:50 तक

 

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:53 से 05: 46 तक

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि (Kartik Purnima 2022 Puja Vidhi)
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा या पवित्र में स्नान करें। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो स्नान के पानी में गंगाजल मिला लें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। ऐसा करने के बाद भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीहरि प्रसन्न होते हैं।

 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें स्नान-दान

कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में वास करते हैं। पद्मपुराण में भी यह भी बताया गया है कि भगवान विष्णु मत्स्य रूप में पवित्र नदियों और जल स्रोत में वास करते हैं। ऐसे में नदी में स्नान करें से व्यक्ति को वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है और उसे मानसिक व शारीरिक समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Kartik Purnima Vrat 2022 tomorrow Know auspicious time and worship method
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.