Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली, यूपी और बिहार की स्थिति बेहद खराब, नौकरी करने वाली महिलाओं का ऑफिस में हो रहा यौन शोषण

दिल्ली, यूपी और बिहार की स्थिति बेहद खराब, नौकरी करने वाली महिलाओं का ऑफिस में हो रहा यौन शोषण

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महिलाओं के लिए ये दुनिया उतनी सरल है नहीं जितनी लोग कहते हैं। पहले वह घरों और स्कूलों में हिंसा और यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं और अब तो नौकरी करते वक्त भी उनको इसी दर्द से गुजरना पड़ रहा है। दरअसल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट आई है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि देश के अलग-अलग राज्यों के दफ्तरों में महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। सबसे बड़ी बात की यौन शोषण के लाख-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 70.17 लाख मामले सामने आए हैं। सबसे बड़ी बात की नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए जो 10 सबसे असुरक्षित राज्य हैं, उनमें 8 हिंदी बेल्ट के राज्य हैं।

सबसे ज्यादा मामले कहां सामने आए

नौकरीपेशा महिलाओं के साथ दफ्तर में सबसे ज्यादा यौन शोषण के मामले दिल्ली से सामने आए हैं। यहां से 11.2 लाख शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ दफ्तर में यौन शोषण हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब है। पंजाब में इस तरह की कुल 10.5 लाख शिकायतें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को मिली हैं। जबकि गुजरात इस मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां 10.4 लाख महिलाओं ने दफ्तर में अपने साथ होने वाले यौन शोषण को लेकर शिकायत दर्ज की है। चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां 9.31 लाख महिलाओं ने ये शिकायत की है। 5वें नंबर पर उत्तर प्रदेश है यहां कुल 5.53 लाख महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके साथ ऑफिस में यौन शोषण हुआ है। इसके बाद झारखंड, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, बिहार और मध्‍य प्रदेश का नंबर आता है, जहां कामकाजी महिलाओं के साथ ऑफिस में सबसे ज्यादा यौन शोषण हो रहा है।

 

 

लगभग 50 फीसदी महिलाएं हुई हैं शिकार

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में काम करने वाली लगभग 50 फीसदी महिलाएं कम से कम एक बार अपने करियर लाइफ में यौन शोषण का शिकार हुई हैं। यहां तक की बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो इस अपराध का शिकार हुई हैं, लेकिन लोक-लाज के डर से वो शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। दूसरी सबसे बड़ी बात की इन यौन शोषण के मामले में देश की टॉप 100 कंपनियां भी पीछे नहीं हैं, यहां से बहुत से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें यहां काम करने वाली महिलाओं के साथ यौन शोषण हुआ है।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 The condition of Delhi UP and Bihar is very bad working women are being sexually exploited in the office
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.