Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुराचार, चिकित्सक पर रेप का लगा आरोप

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुराचार, चिकित्सक पर रेप का लगा आरोप

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2022No Comments6 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की सख्त हिदायतो के बावजूद प्रदेश की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही। समय-समय पर पुलिस की कारगुजारियों के चलते गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सख्त कार्यवाही देखने को मिलती रही है। खास तौर पर अगर नजर डालें तो प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ोतरी की तरफ अग्रसर नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर बेशक प्रदेश सरकार बेहद चिंतित है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। हाल ही में एक बेहद संगीन अपराध होने के बावजूद पहले पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में बेहद देरी की गई और अब इसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता को दांतो तले चने चबाने पड़ रहे हैं। दर दर की ठोकर खाने के बाद अब महिला को इंसाफ के देवता के रूप में प्रदेश के गृहमंत्री नजर आ रहे हैं। मामला बेहद संगीन है। जिसमें भगवान का रूप कहे जाने वाले एक डॉक्टर द्वारा दवाई कंपनी की एमआर के साथ दुष्कर्म (अप्राकृतिक संबंध) बनाए गए हैं।

 

 

पंजाब की इस महिला के अनुसार वह एक फार्मा मेडिकल कंपनी में बतौर एमआर और एक मेडिकल कंपनी में फ्रीलांसर के रूप में कार्यरत है जो लगातार डॉक्टरों के पास अपनी कंपनी के प्रोडक्ट की सेल हेतु जाती रहती है। लेकिन डॉक्टर के रूप में भूखे भेड़िए भी इस समाज में मौजूद हैं, वह इस बात से अनभिज्ञ थी। हिसार की फ्रेंड्स कॉलोनी में मौजूद एक हॉस्पिटल के संचालक डॉ अशोक कुमार यादव ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। महिला पंजाब के लुधियाना शहर की है। उसके अनुसार आरोपी ने अपनी अमीरी- प्रशासनिक और राजनीतिक ताकत के झांसे और महिला के प्रोडक्ट की सेल में बढ़ोतरी के झूठे सपने दिखाकर उसे एक निजी होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर अर्ध बेहोश हालत में उसके साथ पूरी रात इस घिनौनी वारदात को प्राकृतिक और अप्राकृतिक रूप से शारीरिक शोषण करते हुए अंजाम देता रहा। सुबह होश आने पर महिला जब अपनी महिला मित्र के पास पहुंचकर रोने- बिलबिलाने लगी तो हौसला देते हुए मित्र महिला ने उसे संबंधित पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही। लेकिन केवल दरखास्त देना ही मामले का समाधान नहीं था। लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बहुत मुश्किल से मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन ढाई महीना के करीब बीत जाने के बावजूद भी इस रसूखदार डॉक्टर की गिरफ्तारी ना होने के चलते महिला मानसिक रूप से बेहद परेशानी की हालत में है। जगह-जगह दरखास्त देने और धक्के खाने के बाद अब प्रदेश के  गृह मंत्री अनिल विज की चौखट पर महिला जाने की बात कह रही है।

 

 

 

पीड़िता के अनुसार वह पिछले 8 माह से अपनी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने के लिए हिसार में कार्यरत है और चिकित्सकों के पास जाती रहती है। इसी दौरान वह फ्रेंड्स कॉलोनी हिसार में मौजूद अशोक हॉस्पिटल में गई, लेकिन पत्नी सुनीता यादव ने वहां मिलने पर अपने पति डॉ अशोक यादव का नंबर दिया। फोन पर बात होने के बाद वह जब डॉ अशोक से मिली तो उन्होंने पहली मुलाकात में ही बताया कि यहां के प्रधान होने के कारण उनका नाम लेने पर ही उनकी कंपनी के प्रोडक्ट के आर्डर मिलेंगे और डॉ अशोक यादव ने उन्हें उनके प्रोडक्ट के लिए एक कैंप लगाने की भी बात कही। हिसार में अच्छे रिस्पांस मिलने के कारण वह आरोपी के झांसे में आ गई। क्योंकि सेल बढ़ने पर उन्हें अपनी तनख्वाह बढ़ोतरी की भी उम्मीद थी। पीड़िता ने बताया कि 30-8-2022 को आरोपी अशोक यादव ने उन्हें मोबाइल पर फोन करके अगले दिन 2 बजे मिलने के लिए अस्पताल ना आकर कैंप चौक पर बुलाया। जहां 2 बजे वह इनोवा कार में आया और उन्हें धोखे से बिठाकर ले गया। जहां उनके पास उसी दौरान आये एक फोन के बारे में बताया कि एक बहुत बड़े अधिकारी का फोन है और तुम्हें सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। उसके बाद वह मुझे फ्लैमिंगो रेस्टोरेंट में ले गया। जहां मुझे इंतजार करने के लिए बोलकर खुद नरवाना चला गया।

 

 

पीड़िता ने बताया कि डॉ अशोक कुमार यादव ने शाम लौटकर वेटर से 2 बीयर मंगवाई और मुझे धोखे से पानी में नशीला पदार्थ डालकर दे दिया। कुछ ही देर में मुझ पर बेहोशी सी छाने लगी। डॉक्टर ने मुझे जबरदस्ती बियर पिलाई और अर्ध बेहोश हालत में उसने मेरे शरीर से सारे कपड़े उतारकर पूरी रात बहुत गंदी-गंदी तरह से अप्राकृतिक सेक्सुअल हरासमेंट (रेप) किया और सुबह वहां से चला गया। पूरी तरह से होश में आने पर मैंने अपनी सहेली के घर जाकर रोते-रोते सारी आपबीती सुनाई। मेरी सहेली के हौसला देने पर साहस दिखाते हुए मैंने संबंधित पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि 1-9-2022 को भी उसके फोन पर डॉ अशोक यादव ने फोन करके कॉलेज की एक लड़की की डिमांड की। पीड़िता ने बताया कि वह इस पूरी घटना बात से मानसिक रूप से बेहद प्रभावित होने के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई को देखकर बेहद भयभीत है। अभी तक खुलेआम घूम रहे आरोपी डॉ अशोक यादव की गिरफ्तारी ना होने के कारण पीड़िता ने जल्द इस मामले को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में लाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डॉक्टर पुलिस को अपने बयान भी दे चुका है। पुलिस थाने में यह आता जाता है, खुलेआम घूम रहा है। अभी तक पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी नही की है। दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़िता के सीआरपीसी 164 में कलमबद्ध बयान दर्ज करवा दिए हैं।

 

 

प्रदेशभर से आ रही महिला अपराध की घटनाएं तो बेहद चिंतनीय है, साथ ही जब अपराध कोई पढ़े लिखे समाज का कोई सदस्य करें तो यह बेहद शर्मनाक भी है। ऐसे में जहां पुलिस को तुरंत प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ एक्शन में आना चाहिए, वहां सेवा-सुरक्षा और सहयोग के बड़े-बड़े दावे करने वाली हरियाणा पुलिस जब पूरी तरह से मायूस-बेबस-कमजोर दिखने लगे या ऐसे संगीन अपराधों पर भी पर्दा डालने- अपराधियों को बचाने की कोशिशों में दिखने लगे तो यह समाज के लिए कोई सुखद संदेश नहीं है। “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” का संदेश हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री द्वारा देने के बाद जहां महिलाओं को बेहद आत्मसम्मान और सुरक्षा के पुख्ता होते दावे दिख रहे थे, वहीं पूरी तरह से प्रधानमंत्री के इस स्लोगन को धराशाही करती हरियाणा की पुलिस का यह शर्मनाक चेहरा भयभीत कर देने वाला है। राजनीतिक-प्रशासनिक और आर्थिक रूप से ताकतवर लोग इस प्रकार के मामलों और इन पर होती धीमी कार्यवाही के चलते जहां अपराध करते नहीं डर रहे, वहीं शांतिप्रिय और कानून पर विश्वास करने वाला समाज अपनी तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर एक प्रश्नचिन्ह के घेरे में खड़ा है।

 

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

doctor accused of rape faridabadnews faridabadnews24 Woman misbehaved by drinking intoxicants
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.