Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सब गंवाने के बाद सड़क पर हाईप्रोफाइल ड्रामा, दारोगा को किराएदार से दिल लगाना पड़ा भारी

सब गंवाने के बाद सड़क पर हाईप्रोफाइल ड्रामा, दारोगा को किराएदार से दिल लगाना पड़ा भारी

faridabadnews24By faridabadnews24November 9, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अपनी जवानी में किराएदार से दिल लगाना आगरा के रहने वाले एक दारोगा जी को बुढ़ापे में भारी पड़ गया। किराएदार बनकर आई महिला ने न जाने कैसा जादू किया कि दारोगा जी ने पहले तो गांव की अपनी जमीन को उसके नाम कर दिया, फिर चंद रुपयों के बदले करोड़ों का मकान उसे सौंप दिया। सब कुछ हाथ से निकल जाने और बाद दारोगा जी के रिटायर हो जाने के बाद उनकी पत्नी इस मामले में एक्टिव हुईं। काफी भागदौड़ के बाद भी प्रापर्टी वापस मिलने की कोई सूरत नहीं दिखी तो सोमवार को उनका गुस्‍सा सौतन बनी किराएदार पर फूट पड़ा। इसके बाद तीन घंटे तक सड़क पर हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा।

दारोगा की पत्‍नी ने महिला का सारा सामान बाहर सड़क पर फेंककर उसमें आग लगा दी और ताला तोड़कर घर में घुस गईं। इस दौरान सीओ, थानेदार और थाने की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। पूरे बवाल के दौरान आसपास के लोगों ने रिटायर्ड दारोगा की पत्‍नी का खुलकर साथ दिया। लोगों का कहना था कि इस मकान को किराएदार महिला और उसके पति ने दारोगा को ब्लैकमेल करके अपने नाम लिखवा लिया।

 

रिटायर्ड दारोगा की पत्‍नी लम्‍बे समय से अपने मकान और प्रापर्टी के लिए विधायक से लेकर उच्चाधिकारियों के दफ्तरों तक के चक्‍कर लगा रही थी लेकिन कहीं से उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। अंत में वह खुद घर का ताला तोड़कर उसमें घुस गईं। पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन रिटायर्ड दारोगा की पत्‍नी टस से मस नहीं हुईं। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने रिटायर्ड दारोगा की पत्‍नी और किराएदार दोनों को घर से निकालकर ताला लगवा दिया।

ये है मामला

एटा के रहने वाले रिटायर दारोगा का एक मकान आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में है। तीन मंजिल के इस मकान की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जाती है। इसी मकान को कुछ साल पहले एक महिला अपने पति के साथ रहने के लिए किराए पर लिया था। दारोगा की नजर किराएदार की पत्नी पर पड़ी तो कहानी कुछ और चल पड़ी। प्रेम कहानी धीरे धीरे कर आगे बढ़ती गई। कुछ ही दिनों में दारोगा ने गांव की करीब 10 बीघा जमीन, किराएदार की पत्नी के नाम कर दी।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Agra News faridabadnews faridabadnews24 High profile drama on the road after losing everything the inspector had to put his heart to the tenant
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.