Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नहीं मिलने पर फोन पर दिया तीन तलाक, दहेज में मांगी बाइक

नहीं मिलने पर फोन पर दिया तीन तलाक, दहेज में मांगी बाइक

faridabadnews24By faridabadnews24November 9, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कुशीनगर: नेबुआ-नौरंगिया:क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से बाइक न मिलने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद पति घर से फरार चल रहा है। पीड़ित महिला ने पति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि पति के फरार होने के बाद ससुर ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की, किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर खुद को बचाया। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है

 

यह है मामला

22 वर्षीय पीड़िता के अनुसार दो वर्ष पूर्व उसका गांव के युवक संग निकाह हुआ था। निकाह से पूर्व में भी युवक से मिलना जुलना था। एक माह पूर्व पति ने बाइक की मांग की। घरवालों की आर्थिक स्थिति का हवाला दे जब असमर्थता जताई तो वह चरित्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की धमकी देने लगा। कुछ ही दिन बाद उसने दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल कर मुझ पर तलाक के लिए दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर वह मारने-पीटने लगा।

 

ससुर ने किया अवैध संबंध बनाने का प्रयास

बीते बुधवार को पति घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला और वापस नहीं आया। शाम को उसने फोन कर मुझसे तीन बार तलाक बोला और रिश्ता समाप्त करने की बात कही। इसकी सूचना सुसराल वालों को दी तो वे भी उसकी तरफदारी किए। ससुर ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। किसी तरह भागकर महराजगंज जनपद स्थित मायके गई।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

महिला का आरोप है कि वह कई दिनों से थाने आ रही मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही। एसएचओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

शादी पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी के घर बैठी

क्षेत्र के एक गांव में चौदह वर्षीय किशोर व तेरह वर्षीय किशोरी के प्रेम की बात सामने आने पर दोनों के स्वजन मंगलवार को आपस में भिड़ गए। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। दूसरी ओर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी हु़ई है।

स्कूल जाने की बात कहकर घर से भागे

उक्त गांव का किशोर गांव की ही एक किशोरी को दिल दे बैठा है। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो रात स्कूल जाने की बात कह कर एक साथ घर से निकले और फरार हो गए। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो स्वजन खोजबीन शुरु कर दिए। इस दौरान किशोरी के एक रिश्तेदार ने रात को बघौचघाट कस्बे के बस स्टैंड पर दोनों को साथ देखा तो किशोरी के घर फोन कर इसकी जानकारी दी। स्वजन दोनों को पकड़ कर घर ले आए। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

NEWS SOURCE : jagran

bike asked for dowry faridabadnews faridabadnews24 Triple talaq given on phone if not received
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.