
गरियाबंद : जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहाँ कलयुगी पिता ने अपनी 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के गले मे चाकू रखकर उसे डरा धमकाकर अंजाम दिया। जिले में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले द्वारा पिछले माह ली गई थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से महिला की शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मामला थाना छुरा क्षेत्र का है, जहां 11 नवम्बर को दोपहर क्षेत्र की एक महिला द्वारा शिकायत की गई, कि 4 नवम्बर को रात्रि महिला के पिता द्वारा उसे अकेली पाकर उसकी 06 वर्षीय बच्ची के गले पर चाकू व टंगिया टिकाकर जान माल का भयकारित कर महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर बच्ची व महिला को जान से मारने की धमकी दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना छुरा पुलिस द्वारा l
आरोपी पिता के विरूद्ध IPC की धारा 506, 376 का मामला पंजीबद्ध करते हुए जिला कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक व उपपुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में तत्काल छुरा पुलिस टीम आरोपी पिता की तलाश पर निकली थी। जहां महिला कि शिकायत के चंद घंटो के भीतर ही आरोपी पिता को हिरासत में लेकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुरी कार्यवाही में थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर छुरा के नेतृत्व में सउनि सुरेश कुमार निषाद, प्रधान आरक्षक धनुष निषाद, आरक्षक ललित नेताम, डेकेश्वर सोनी, नरेन्द्र साहू, टिकेश्वर यादव, विजेन्द्र प्रताप बंजारे, पार्वती ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
News Source: rig24
