Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नोट करें कब से होगी रैपिड रेल की शुरुआत, दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए खुशखबरी

नोट करें कब से होगी रैपिड रेल की शुरुआत, दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24November 12, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रैपिड ट्रेन दिसंबर 2023 तक मेरठ में पटरी पर दौड़ने लगेगी। शुक्रवार को आनंद विहार बस अड्डा परिसर में दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के भूमिगत हिस्से के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एमडी विनय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

 

 

मार्च, 2023 में चलेगी रैपिड मेट्रो
एनसीआरटीसी निर्धारित लक्ष्य से तीन माह पहले मेरठ तक इस ट्रेन को दौड़ने की तैयारी कर रहा है। पहले यहां के लिए मार्च 2024 तक ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया था। विनय कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर रूट पर मार्च 2023 तक रैपिड ट्रेन को चलाना है।

 

2025 तक दिल्ली से मेरठ तक चलेगी रैपिड रेल

दिल्ली में देरी से कार्य शुरू होने की वजह से सबसे आखिर में यह ट्रेन दौड़ेगी, उसके लिए 2025 तक का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के किराये को लेकर मंथन चल रहा है। एसी कोच, आरामदायक सीटें और सुरक्षा के मापदंडों पर रैपिड ट्रेन यातायात के बाकी माध्यमों से बेहतर है।

रैपिड ट्रेन स्टेशन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा

विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशन (ब्लू और पिंक लाइन) के एक तल नीचे ही रैपिड ट्रेन का स्टेशन बनाया जा रहा है। दोनों के बीच की दूरी करीब 50 मीटर है। इसी तरह 250 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज के माध्यम से रैपिड ट्रेन स्टेशन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। कौशांबी बस अड्डे की दूरी 200 मीटर रहेगी, यहां जाने के लिए भी फुटओवर ब्रिज रहेगा।

 

 

कई शहरों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, सफर होगा आसान

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रैपिड रेल का परिचालन शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच की दूरी 1 घंटे से भी कम रह जाएगी। इसके संचालन से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मोदीनगर और मुरादनगर के लोगों को सीधे फायदा मिलेगा। इसके संचालन से जहां सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा, वहीं वायु प्रदूषण को भी काबू करने में मदद मिलेगी।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Ghaziabad and Meerut good news for the people of Delhi Note when will the rapid rail start
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.