Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दवा की तीन गोली खाकर प्रेमिका से बनाए संबंध: हैवानियत की हद

दवा की तीन गोली खाकर प्रेमिका से बनाए संबंध: हैवानियत की हद

faridabadnews24By faridabadnews24November 15, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सदर कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर निर्वस्त्र हालत में मृत मिली युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत का आधा सच सामने आने के बाद पुलिस ने जब आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार किया तो रुह कंपा देने वाली दरिंदगी की दास्तां सामने आई। इंटरनेट मीडिया पर वाट्सएप पर शुरू हुई इस प्रेम कहानी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवती के अंतिम संस्कार पर लोगों की आंखें आंसुओं से भरी और गुस्से से लाल नजर आईं।

 

 

 

घर पर निर्वस्त्र मिला था युवती का शव

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शिक्षामित्र और आशा संगिनी पत्नी की 19 वर्षीय बड़ी बेटी बीएससी सेंकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। छोटी बेटी व बेटा नगर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। बीते गुरुवार को मां और पिता नौकरी पर चले गए और छोटे भाई-बहन स्कूल गए थे। दोपहर में करीब तीन बजे दोनों घर लौटे तो बरामदे में बड़ी बहन का खून से लथपथ निर्वस्त्र शव पड़ा देखकर चीख पड़े थे। घर में खून की छींटे रसोई घर व आंगन से लेकर तख्त, उसके नीचे फर्श और बिस्तर पर मिली थीं। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कराई थी। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

 

पोस्टमार्टम ने बयां की दरिंदगी की दास्तां, फटी मिली थी बच्चादानी

वीडियोग्राफी के बीच युवती के शव का तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया तो उससे हुई हैवानियत देखकर हैरान रह गए। उसके नाजुक अंग में गहरी चोट मिली। ढाई सेंटीमीटर का घाव था और उसकी बच्चादानी तक फट गई थी। डॉक्टरों ने अधिक खून बहने व सदमा लगने से युवती की मौत की पुष्टि की थी। बच्चेदानी, नाखून समेत अन्य अंग सुरक्षित करके जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए।

 

 

घरवालों ने जताया था पड़ोसी पर शक

पुलिस ने घरवालों और ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए आनन फानन मुकदमा दर्ज करके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की थी। उसने किसी भी तरह के संबंध न होने और कोई गुनाह न करने की बात कही थी। हालांकि पुलिस को भी उसपर ज्यादा संदेह नहीं था और युवती के मोबाइल फोन की जांच में जुटी थी। दो दिन तक पुलिस उसके मोबाइल फोन और टैब में लगे पासवर्ड को नहीं खोल सकी। जांच में सामने आया कि युवती यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और हाल ही में कोचिंग भी शुरू की थी। इस बीच मोबाइल फोन का पासवर्ड खुलने के बाद पुलिस को सुराग मिल गया।

हास्टल में रहने वाले युवक को उठाया तो खुला राज

पुलिस ने सदर क्षेत्र के शिवनगर स्थित डा बीआर आंबेडकर पुरुष छात्रावास में रहकर एमए की पढ़ाई करने वाले छात्र माखी के रावतपुर निवासी रामबरन गौतम और उसके दोस्तों को उठाया तो काफी अहम जानकारियां मिलीं। युवती की शरीर पर गर्दन के नीचे मेहंदी से उसका नाम भी लिखा मिला था। माखी का रहने वाले युवक ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वाट्सएप चैटिंग से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और फिर एक दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे। पुलिस को युवती के मोबाइल कॉल डिटेल और वाट्सएप पर युवक से चैटिंग के सुबूत मिले। युवक ने पुलिस के सामने पूरा घटनाक्रम कबूल दिया।

युवती के बुलाने पर गया था घर और बनाए शारीरिक संबंध

युवक ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की सुबह युवती के बुलाने पर 10-11 बजे के बीच हास्टल से दोस्तों के साथ निकला था। थोड़ी दूर जाकर दोस्त अपने आपने काम से चले गए थे और वह युवती के घर पहुंच गया था। घर पर अकेला देखकर उसने प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाये। इससे प्रेमिका को अचानक तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। इससे वह और प्रेमिका घबरा गई, उसने एक परिचित झोलाछाप को फोन करके उपाय पूछा। पूरा मामला जानने के बाद उसने फोन काट दिया। प्रेमिका की ब्लीडिंग रोकने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन खून का बहना रुका नहीं। इस बीच प्रेमिका बेहोश हो गई तो वह दहशत में घर से भाग निकला।

कामोत्तेजक दवा की तीन गाेलियां खाकर पहुंचा था प्रेमिका के घर

पुलिस की पूछताछ में आरोपित एमए के छात्र ने बताया कि वह नशीली गोलियों का सेवन भी करता है। गुरुवार को जब वह प्रेमिका से मिलने उसके घर जा रहा था तो पहले उसने कामोत्तेजक दवा की तीन गोलियों का सेवन किया था। इसके बाद घर जाकर प्रेमिका से शरीरिक संबंध बनाए थे। प्रेमिका के रक्तस्राव को रोकने के लिए बहुत उपाय किए, जिससे नाजुक अंग में चोट आ गई। आरोपित छात्र ने कहा कि उसने हत्या नहीं की है। सदर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मुख्य आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।

हास्टल की वार्डन ने दिया था शिकायती पत्र

घटना की रात मुख्य आरोपित व उसके दो दोस्तों को उठाए जाने के बाद छात्रावास में उनके लापता होने का शोर मच गया था। हास्टल के वार्डन ने दही पुलिस को तहरीर देकर तीन छात्रों के छात्रावास से गायब होने की जानकारी दी थी। वार्डन के मुताबिक तीनों सब्जी खरीदने के बहाने छात्रावास से निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने तहरीर तो ले ली पर किसी को सच नहीं बताया।

गम और गुस्से के बीच हुआ था अंतिम संस्कार

शनिवार सुबह करीब 11 बजे भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में युवती के शव का गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान युवती के परिचित व घर के लोगों में गम के साथ गुस्सा रहा। अंतिम संस्कार के बाद कुछ पुलिस कर्मी गांव में रुके बाकी फोर्स लौट गया।

शिक्षक संघ ने बंधाया था ढांढ़स

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र व शिक्षक संघ ने दिवंगत युवती के घर जाकर परिवार को ढांढ़स बंधाया और पुलिस से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संघ के लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाओं में पुलिस को पूरी सक्रियता दिखानी चाहिए।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

 

faridabadnews faridabadnews24 Relationship with girlfriend after taking three pills of medicine: the extent of cruelty
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.