Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए किसी घर में चोरी करने से पहले चोर कौन-कौन सी बातें देखते हैं: चोरों पर पहली स्टडी

जानिए किसी घर में चोरी करने से पहले चोर कौन-कौन सी बातें देखते हैं: चोरों पर पहली स्टडी

faridabadnews24By faridabadnews24November 16, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

क्या आपके घर की नेम प्लेट भी चोरों को आकर्षित कर सकती है? जवाब है- हां। बल्कि किसी घर में चोरी करनी है या नहीं, यह तय करने के लिए चोर सबसे पहले नेम प्लेट ही देखते हैं। दरअसल, लोग अक्सर नेम प्लेट पर नाम के साथ पद या प्रोफेशन भी लिखते हैं। इससे चोर अंदाजा लगाते हैं कि किस घर में सेंध लगानी है। मद्रास विश्वविद्यालय की एक स्टडी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। चोरों पर इस तरह की यह संभवतः पहली स्टडी है।

रिपोर्ट के मुताबिक चोर शानदार बने घर, नेम प्लेट पर लिखे प्रोफेशन और बाहर खड़ी गाड़ी के आधार पर तय करते हैं कि किस घर में चोरी करनी है। घर चिन्हित करने के बाद वे किसी त्योहार या शादी के समय चोरी को अंजाम देते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि इस दौरान लोग बैंक से कैश और ज्वैलरी निकाल कर घर पर रखते हैं। इस स्टडी के पीछ शोधकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य चोरों की सोच को समझना है ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

नेम प्लेट से कमाई का अंदाजा

शोधकर्ताओं ने 314 चोरों पर अध्ययन कर लगभग 300 पेज की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट तैयार करने वाले घेंट यूनिवर्सिटी (बेल्जियम) के कुरालार्सन ने बताया कि 63 फीसदी मामलों में पाया गया कि नेम प्लेट पर लिखे प्रोफेशन के आधार पर चोर कमाई का आकलन करते हैं। 70 फीसदी मामलों में देखा गया कि चोर अपने घर के आसपास के घरों को निशाना बनाते हैं क्योंकि उन्हें उस इलाके के रास्तों और जगहों का अंदाजा होता है। 72 फीसदी मामलों में यह देखने को मिला कि चोरों ने घर के सामने खड़ी महंगी गाड़ी देखकर चोरी का फैसला किया।

घर की बनावट और लोकेशन भी अहम

रिपोर्ट के मुताबिक चोर ऐसे घरों में नहीं जाते (94 फीसदी) जिनमें हमेशा कोई न कोई रहता है या घर में ज्यादा चहल-पहल रहती है। चोरों के लिए घर की बनावट भी बहुत मायने रखती है। 97 फीसदी केस में चोर ऐसे घर को निशाना बनाते हैं जिनमें बाहर निकलने के कई रास्ते हों। तब चोर के पास भागने के कई विकल्प मौजूद होते हैं। अगर आपका घर गली का आखिरी मकान है, उसके बाद रास्ता नहीं है तो आपके घर में चोरी की संभावना कम होगी। चोर पुलिस पेट्रोलिंग टाइम का भी ख्याल रखते हैं। चोरी के बाद चोर पकड़े जाने से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं। कुरालार्सन के अनुसार इसका मकसद पुलिस की नाकाबंदी से बचना होता है।

सीसीटीवी से ज्यादा कुत्तों से लगता है डर

चोरों को किसी घर में लगे सीसीटीवी से ज्यादा वहां पाले गए कुत्ते से डर लगता है। सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए चोर उसे ढंक देते हैं या ऐसी जगह से गुजरते हैं जिससे सीसीटीवी के सामने न आएं। लेकिन कुत्ता हल्की से आहट पर भी भौंकने लगता है या अंजान व्यक्ति पर हमला कर देता है।

लॉक तोड़ने में कम आती है परेशानी

रिपोर्ट तैयार करने वाली मद्रास यूनिवर्सिटी की क्रिमिनोलॉजी विभाग की प्रियंवदा बताती हैं कि चोरों को ताला तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है। कई मुश्किल लॉक को वे बिना किसी उपकरण की सहायता से दस सेकेंड में तोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ छोटी रॉड और कपड़े की आवश्यकता होती है।

बैक डोर का इस्तेमाल

प्रियंवदा के अनुसार चोर ये जानते हैं कि घर के मुख्य गेट का लॉक मजबूत होता है। अमूमन लोग अपने बरामदे या बैक गेट में मजबूती का कम ख्याल रखते हैं। ऐसे में घर में प्रवेश के लिए चोर बैक गेट का इस्तेमाल अधिक करते हैं। घर में घुसने के बाद चोर सबसे पहले तीन जगह को टटोलते हैं- बेडरूम, किचन और पूजाघर।

चोरी से बचने के लिए क्या करें

  • घर से बाहर जाते समय पड़ोसियों को जानकारी दें। लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो पुलिस को सूचित करें।
  • घर के सीसीटीवी का कनेक्शन अपने फोन से कर लें। इससे मॉनिटरिंग में आसानी रहती है।
  • घर के सभी हिस्सों के लॉक पुख्ता कर लें।
  • जब आप घर में न हों, तब कम से कम नगदी और आभूषण रखें।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Know what things burglars look for before burglarizing a house: First study on burglars
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.