
मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान की जान को खतरा बताया जा रहा है। इसके चलते बब्बू मान के मोहाली स्थित सैक्टर 70 के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों अनुसार धमकी भरी कॉल के बाद बब्बू मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी को देखते हुए घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि धमकी किसकी तरफ से आई है। इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
