Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भागकर बचाई जान, दूसरी औरत से संबंध बनाते देख टोका तो पत्नी का काट दिया कान

भागकर बचाई जान, दूसरी औरत से संबंध बनाते देख टोका तो पत्नी का काट दिया कान

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के जींद के नरवाना खंड में गढ़ी थाना पुलिस ने पति के अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी से मारपीट करने, शारीरिक व मानसिक यातना देने पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

रोहतक की रहने वाली एक महिला ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 वर्ष पहले उसकी शादी गांव रेवर निवासी रमेश के साथ हुई थी। इस दौरान उसे चार बच्चे हुए, जिनमें दो लड़की व दो लड़के हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी दूसरी औरत से अवैध संबंध हैं। रमेश दूसरी महिला के बहकावे में आकर उसके साथ मारपीट करता है। घर बसाने की कई बार कोशिश की। परिजनों ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उसका पति रमेश नहीं माना।

 

14 नवंबर को वह अपने मकान की छत पर बैठी बच्चों को खाना खिला रही थी तभी उसने अपने पति रमेश को गलत काम करते हुए देख भी लिया। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति रमेश ने अन्य परिजनों को आवाज देकर बुला लिया। सभी ने आते ही उसके साथ मारपीट की व शारीरिक यातनाएं दी। इस दौरान पति रमेश ने उसका कान तक काट लिया। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर पड़ोसियों के घर पहुंची और घटना से अवगत करवाया।

 

बाद में वह अपने मायके आ गई और अपने परिजनों को सारी बातें बताई। जिस पर मायका पक्ष ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती करवाया। महिला ने कहा कि अगर वह नहीं भागती तो ससुराल वाले उसे जान से मार देते। हालांकि परिजनों ने उसके ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति रमेश, झंडू, सतीश, मिठुन, रामधारी, सरबजीत और जेठानी के खिलाफ मारपीट करने, अवैध संबंध, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 he cut off his wife's ear Saved his life by running away seeing him having a relationship with another woman
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.