Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरपंच प्रत्याशी को जगह जगह किया जा रहा सम्मानित हरियाणा में चुनाव हारने वाले, जाने क्या है मामला

सरपंच प्रत्याशी को जगह जगह किया जा रहा सम्मानित हरियाणा में चुनाव हारने वाले, जाने क्या है मामला

faridabadnews24By faridabadnews24November 19, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : chopaltv

Haryana News :  जिले के चिड़ी गांव में पंचायत चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रत्याशी धर्मपाल  का ग्रामीणों ने 2 करोड़ 11 लाख रुपए व एक बड़ी गाड़ी देकर सम्मान किया। लोगों ने हारे हुए प्रत्याशी को फूल और नोटों की मालाएं पहनाकर व ढोल बाजे के साथ सम्मानित किया। बता दें कि इस दौरान वहां पहुंची खाप पंचायतों ने भी प्रत्याशी को सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसी के साथ खाप पंचायतों में भी धर्मपाल को महत्वपूर्ण पद देने की भी घोषणा की है। बता दें कि चिड़ी गांव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र किलोई का पहला गांव है। यहां धर्मपाल नाम के व्यक्ति ने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन नवीन नाम के दूसरे प्रत्याशी के सामने वे 66 वोटों से हार गए थे।

 

 

रोहतक जिले का चिड़ी गांव आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यहां 12 नवंबर को सरपंच पद के लिए हुई वोटिंग के परिणाम में हारने के बाद भी एक प्रत्याशी का ढोल बाजे के साथ सम्मान किया गया। यही नहीं ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसे इकट्ठा कर उसे 2 करोड़ 11 लाख रुपए नगदी व एक बड़ी गाड़ी भी सम्मान स्वरूप भेंट की है।ग्रामीणों का कहना है कि उनका मकसद है कि गांव में भाईचारा बना रहे और प्रत्याशी का हौसला न टूटे, इसलिए हारने वाले धर्मपाल को सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि जिले का यह गांव अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। हालांकि यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ था।
 

चुनाव में हारे प्रत्याशी धर्मपाल का कहना है कि ग्रामीणों का यह सम्मान देखकर वह हारने के बावजूद जीता हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीते हुए प्रत्याशी से उन्हें कोई द्वेष नहीं है और वह चाहते हैं कि अब गांव में समान रूप से विकास हो। धर्मपाल ने कहा कि ग्रामीणों का यह सम्मान देखकर वह बेहद खुश है। वहीं सम्मान समारोह में आए खाप प्रतिनिधि भलेराम का कहना है धर्मपाल को खाप पंचायत में बड़ा पद दिया जाएगा। इसी के साथ खाप द्वारा भी धर्मपाल को सम्मानित किया जाएगा।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Sarpanch candidate is being honored at various places Those who lost the election in Haryana know what is the matter
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.