
उत्तर प्रदेश के बांदा में रिटायर फौजी ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने इस मामले की देहात कोतवाली में ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, पति सेना में हवलदार पद पर दिल्ली कैंट में तैनात है। वहीं सुसर रिटायर फौजी हैं।
ये मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में वह ससुराल आई थी। इस दौरान उसके ससुर एक बजे रात में कमरे में घुस आए और बदनीयती से उसे पकड़ लिया। महिला ने बताया कि ससुर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जग गए। इसके बाद लोकलाज का हवाला देते हुए शिकायत न करने को कहा। वहीं ससुराल पक्ष ने धमकी भी दी। महिला ने बताया कि वह किसी भी तरह से ससुरालजनों की नजर से बचकर देहात कोतवाली पहुंची है।
इस मामले पर कोतवाली देहात के एसएचओ मिथलेश कुमार ने बताया कि महिला ने ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शराब के नशे में रिटायर्ड फौजी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
