Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली मेट्रो ने हासिल की एक और उपलब्धि, क्या है TBM, जिससे आई सुरंग बनाने में क्रांति

दिल्ली मेट्रो ने हासिल की एक और उपलब्धि, क्या है TBM, जिससे आई सुरंग बनाने में क्रांति

faridabadnews24By faridabadnews24November 20, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Metro Phase 4 के तहत निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने फेज-4 के निर्माण कार्यों में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीएमआरसी ने मजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और केशोपुर के बीच सुरंग का  काम पूरा कर लिया है।   इसके तहत शनिवार सुबह कृष्णा पार्क एक्सटेंशन में 1.4 किलोमीटर लंबी सुरंग की खोदाई पूरी की गई। इसके लिए 73 मीटर लंबी विशालकाय टीबीएम का इस्तेमाल किया गया। इस रूट पर ऊपर और नीचे जाने के लिए दो समानांतर गोलाकार सुरंगों का निर्माण किया गया। यह सुरंग दरअसल, जनकपुरी पश्चिम से केशोपुर तक 2.2 किलोमीटर लंबे भूमिगत खंड का हिस्सा है। इस खंड पर दूसरी समानांतर सुरंग का काम पिछले साल दिसंबर में पूरा हो गया था।

 

कोरोना के चलते काम हुआ था धीमा

डीएमआरसी के लिए  यह एक उपलब्धि इसलिए भी है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण निर्माण कार्यों में कई बार दिक्कत पेश आई। इस दौरान काम की गति तो धीमी हुई, लेकिन पूरी तरह से ठप नहीं हुई। कोरोना के दौरान जारी सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन भी किया गया। डीएमआरसी के मुताबिक इस भूमिगत खंड पर दो सुरंगों के अलावा रैंप और प्रवेश के साथ निकास का काम भी  पूरा हो चुका है। इस तरह कृष्णा पार्क एक्सटेंशन स्टेशन का तकरीबन 70 प्रतिशत काम भी पूरा हो गया है। डीएमआरसी के अधिकारियों की मानें तो इस विशेष भूमिगत खंड का निर्माण कार्य अगले वर्ष की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा। वहीं, जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कारिडोर सितंबर 2025 तक तैयार हो सकेगा।

 

 

यहां पर बता दें कि टीबीएम एक ऐसी मशीन है, जिसके सुरंगों की खोदाई के लिए किया जाता है। इस तकनीक से दुनिया भर में सुरंग बनाने के काम में तेजी आई है। खासकर भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में भूमिगत सुरंग खोदाई के काम के लिए टीबीएम बेहद कारगर है। यहां पर बता दें कि डीएमआरसी फेज-1 से ही अपने सुरंग निर्माण संबंधी कार्यों के लिए टीबीएम का इस्तेमाल कर रही है। गौरतलब है कि फेज-3 के लगभग 50 किलोमीटर लंबे भूमिगत खंड के निर्माण के दौरान दिल्ली में लगभग 30 टीबीएम का इस्तेमाल किया गया

यह भी जानें

  • टनल का निर्माण लगभग 14 से 16 मीटर की गहराई तक हुआ है।
  • टनल में करीब 2,000 रिंग लगाए गए हैं।
  • टनल का आंतरिक व्यास 5.8 मीटर है।
  • टनल का अलॉइनमेंट बाहरी रिंग रोड के साथ-साथ और बहुमंजिला निर्मित संरचनाओं के नीचे भी है।
  • टनल का निर्माण ईपीबीएम (अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मैथड) की अनुभूत तकनीक के साथ किया गया है। इसके तहत प्रीकास्ट टनल रिंग्स से बनी कंक्रीट लाइनिंग है।
  •  अनुमोदित फेज-4 निर्माण कार्य के हिस्से के रूप में 28.76 किलोमीटर लंबी भूमिगत लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
  • जनकपुरी पश्चिम – आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर में कुल 9.41 किलोमीटर लंबा भूमिगत सेक्शन होगा।

 

NEWS SOURCE : jagran

Another achievement achieved by Delhi Metro faridabadnews faridabadnews24 what is TBM which revolutionized tunneling
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.