Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कीमत थी 12 हजार रुपये, 20km का देती थी माइलेज, यह थी देश की पहली Mini Car

कीमत थी 12 हजार रुपये, 20km का देती थी माइलेज, यह थी देश की पहली Mini Car

faridabadnews24By faridabadnews24November 20, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Meera Minicar History in India: चीन और यूएस के बाद भारतीय कार बाजार दुनिया में तीसरे पायदान पर है. यहां कई दिग्गज कंपनियों सालों से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, जबकि पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों ने एंट्री भी की है. हालांकि आजादी के बाद भारत का कार बाजार पूरी तरह सूखा था. ऐसे समय में कई कंपनियों ने बाजार में अपनी कारें लॉन्च करने की कोशिश की. कुछ सफल रहीं तो कुछ असफल. ऐसी ही एक कंपनी थी मीरा ऑटोमोबाइल्स (Meera Automobile). इस कंपनी ने टाटा नैनो से सालों पहले ही एक मिनी कार बना डाली थी. कंपनी का सपना एक ऐसी सस्ती और छोटी कार बनाने का था, जिसे आम आदमी खरीद सके. गाड़ी को नाम दिया गया था मीरा मिनी कार (Meera Mini Car).

 

 

बात साल 1949 की है. उस समय के बिजनेसमैन शंकरराव कुलकर्णी ने इस गाड़ी को तैयार किया था. आम आदमी को ध्यान में रखते हुए गाड़ी की कीमत बस 12 हजार रुपये रखी गई थी. इसका पहला प्रोटोटाइप 1949 में तैयार हुआ, जिसे कुलकर्णी मुंबई के आसपास चलाते थे. अपने अलग लुक के कारण यह देखते ही लोगों के दिमाग में बैठ जाती थी. कार को RTO से रजिस्टर भी कराया गया और इसका नंबर था MHK 1906.  यह एक टू-सीटर कार थी. कुलकर्णी ने एक-एक करके इसके 5 मॉडल तैयार कर लिए थे. आखिरी मॉडल 1970 में आया, जिसे MHE 192 रजिस्ट्रेशन नंबर मिला. शंकरराव के पोते हेमंत कुलकर्णी के अनुसार, मीरा में टाटा नैनो जैसी कई समानताएं थीं. दोनों ही गाड़ियां सिंगल वाइपर, रियर इंजन, समान माइलेज (पेट्रोल पर 20 kmpl) और 5-सीटर क्षमता के साथ आती थीं.

इस वजह से नहीं हुई लॉन्च
यह कार कभी भी बाजार में नहीं आ सकी, जिसकी वजह थी ब्यूरोक्रेसी. जब शंकरराव ने केंद्र सरकार से इस गाड़ी के लिए फ्रैक्ट्री लगाने के लिए संपर्क किया तो सरकार का सपोर्ट नहीं मिल पाया. 1975 में उनके प्रस्तावों को खारिज कर दिया, क्योंकि उस समय सुजुकी की भारतीय बाजार में प्रवेश करने की योजना थी. शंकरराव उस समय तक कार पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च कर चुके थे. ऐसे में उनके लिए खुद से रकम खर्च करके फैक्ट्री लगाना नामुमकिन था.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Century Old Car faridabadnews faridabadnews24 it used to give mileage of 20 km Mini Car Tata Nano The price was 12 thousand rupees this was the country's first mini car
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.