Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मालिश करने वाला निकला दुष्कर्म का आरोपित, Satyendra Jain को तिहाड़ जेल में मसाज देने के मामले में नया मोड़

मालिश करने वाला निकला दुष्कर्म का आरोपित, Satyendra Jain को तिहाड़ जेल में मसाज देने के मामले में नया मोड़

faridabadnews24By faridabadnews24November 22, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को फिजियोथेरेपी देने के मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तिहाड़ जेल सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला रिंकू एक कैदी है, जबकि पहले यह दावा किया गया था कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से भी आधिकारिक रूप से कहा गया था कि जेल में सत्येंद्र जैन को फिजियोथेरेपी दी रही है। ऐसे में इस खुलासे के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर इस पर दिल्ली की राजनीति फिर गरमाने वाली है।

 

र्व में बताया गया था फिजियिथेरेपिस्ट
वहीं, यह जानकारी भी सामने आ रही है कि रिंकू दुष्कर्म के मामले में आरोपित है और वह जेल में ही कैदी है। इस कैदी पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगाया गया है। पूर्व में उसे फिजियोथेरेपिस्ट बताया गया था।

 

 

कोर्ट में वीडियो वायरल होने के मामला
बता दें कि फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो वायरल होने के बाद 19 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया था। इसमें लीक वीडियो के लेकर ईडी से अगली सुनवाई में जवाब मांगा गया है।

 

 

गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन की लीगल टीम ने विशेष न्यायाधीश विकास ढुल की कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि शपथ पत्र देने के बावजूद ईडी ने जेल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लीक किया है।

ईडी का दावा, जेल में सत्येंद्र जैन को दी जा रही विशेष सुविधा

बता दें कि 9 नवंबर को जमानत अर्जी का विरोध करते हुए ईडी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए यह भी कहा था कि जेल के अंदर बाहरी लोग उनकी मसाज कर रहे हैं। यह भी दावा किया था कि सत्येंद्र जैन को विशेष भोजन दिया जा रहा है।

ईडी ने दिया था वीडियो न लीक करने का शपथ पत्र

इसके साथ ही ईडी ने अपने इस आरोप के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को दिखाई थी। इस दौरान यह शपथ पत्र भी दिया था कि वह इस वीडियो को किसी को नहीं देंगे। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का एक वीडियो वायरल हुआ तो उनकी लीगल टीम ने कोर्ट का रुख किया है।

 

NEWS SOURCE : jagran

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Masseur turns out to be accused of rape new twist in the case of giving massage to Satyendra Jain in Tihar Jail
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.