Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.. आज के युवा क्यों हो रहे हैं अग्रेशन का शिकार?

जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.. आज के युवा क्यों हो रहे हैं अग्रेशन का शिकार?

faridabadnews24By faridabadnews24November 23, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE: GOOGLE

लाइफस्टाइल डेस्क। Aggression In Youths: दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक लड़के ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी 25 साल के केशव को गिरफ्तार कर लिया है। पालम इलाके में रहने वाले केशव ने अपने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की है। शुरुआती जांच में पता चला कि केशव नशे का आदी है और पैसे की मांग पूरी न होने पर उसने बेरहमी से सबकी हत्या कर दी। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से वापस घर लेकर आए थे।

 

इससे कुछ दिन पहले ही श्रद्धा मर्डर केस सामने आया था, जिसमें लड़की के बॉयफ्रेड आफताब ने उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर शरीर के 35 टुकड़े कर जगह-जगह फेंक दिए। आफताब ने हीट ऑफ द मोमेंट में हत्या की बात को कुबूला है, जबकि केशव नशे का आदी बताया गया। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले आए हैं जिसमें युवा बेरहमी से की गई हत्याओं के आरोपी पाए गए। ऐसे में सवाल यह है कि आज का युवा इतना आक्रामक क्यों हो रहा है। क्या इसके पीछे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े खास कारण हो सकते हैं? आइए जानते हैं मानसिक स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स से उनकी राय।

 

क्यों गुस्सा से भर जाते हैं आज के युवा?

मनसा ग्लोबल फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ की फाउंडर और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता शर्मा का कहना है, “आज के युवाओं में तेज़ गुस्सा या अग्रेशन ज़्यादा होने के पीछे उम्मीदों का बढ़ना, सामाजिक दबाव, और व्यक्तिगत पहचान बनाने की चाह है। इनका न पूरा होना युवाओं में अग्रेशन का कारण बन रहा है। नशे की लत के शिकार वे युवा होते हैं, जो भावनाओं को दबाकर रखते हैं या फिर उनके घर में उन्हें सुरक्षित स्थान नहीं मिल पाता। इसमें पैरेंट्स को भी अपने बच्चों को समझने की ज़रूरत है। बच्चों को पालने का एक ही तरीका नहीं है, हर बच्चा अलग होता है, और उसके व्यक्तित्व के मुताबिक ही उसकी परवरिश की जानी चाहिए।”

 

नौजवानों में किन कारणों से बढ़ता है अग्रेशन?

युवाओं में बढ़ते अग्रेशन के पीछे कई समस्याएं हो सकती हैं। मनस्थली की वरिष्ठ मनोचिकित्सक और संस्थापक, डॉ. ज्योति कपूर ने बताया कि आक्रामकता के पीछे क्या कारण हो सकते हैं:

मूड से जुड़े विकार

जो लोग बायपोलर होते हैं, वे अक्सर अग्रेसिव हो जाते हैं। वे आत्म-नियंत्रण खो देते हैं, और बिना सोचे समझे कदम उठा लेते हैं।

 

साइकोसिस

इस समस्या में भी अग्रेशन दिखता है। उदाहरण के तौर पर, जो युवा शीज़ोफ्रेनिया से पीड़ित होते हैं, वे अक्सर गुस्से या आक्रामकता से जूझते हैं, जो परेशानी बन जाती है।

कुंठा

इसके पीछे भी कई वजहें हो सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी ज़िंदगी भी इसका कारण हो सकती है। कुंठा से पीड़ित नौजवान लोग अक्सर अग्रेसिव हो जाते हैं, क्योंकि उनके लिए अपनी बेचैनी या कुंठा से जूझना मुश्किल हो जाता है। साथ ही वे अपनी परेशानी या विचार को बोलकर व्यक्त कर पाने में भी असमर्थ होते हैं।

 

बिना सोचे समझे काम करना

जो नौजवान लोग ADHD से पीड़ित होते हैं, वे इम्पलसिव होते हैं और उनमें सही फैसला लेने की काबलियत भी नहीं होती। इन सब की वजह से इनका व्यवहार गुस्से से भर जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर अपने एक्शन के परिणाम के बारे में नहीं सोचते।

 

NEWS SOURCE: jagran

faridabadnews faridabadnews24 Know what experts say.. Why are today's youth becoming victims of aggression?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.