
मेरठ। कंकरखेड़ा के एक गांव से आई दिव्यांग विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि 4 मार्च को उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। 4 नवंबर को उसके साथ ससुर ने दुष्कर्म किया। कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने कंकरखेड़ा पुलिस को ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
NEWS SOURCE : livehindustan
