Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या है जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा का प्रावधान, पॉलीथिन इस्तेमाल को लेकर निगम सख्त

जानिए क्या है जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा का प्रावधान, पॉलीथिन इस्तेमाल को लेकर निगम सख्त

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Faridabad News: शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह धड़ल्ले से इसका प्रयोग किया जा रहा है। नगर निगम का रवैया भी इसको लेकर उदासीन है। नतीजतन चालान काटने के बाद भी केंद्र के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना राशि नहीं वसूला जा रहा है।

निगम करेगा सख्त कार्रवाई

अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। चालान काटने के बाद जो लोग जुर्माना राशि जमा नहीं करा रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। नगर निगम के नोडल अधिकारी (चालान) बिशन तेवतिया ने कहा कि निगमायुक्त के आदेश पर अब जुर्माना राशि न भरने वालों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किए जाने पर विचार किया जा रहा है। देरी से जुर्माना जमा कराने वालों से 50 रुपये प्रतिदिन अलग से जुर्माना राशि वसूल की जाएगी।

 

सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत इन उत्पादों पर बैन

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से देशभर में एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) प्रतिबंधित की गई है। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के आइटम जैसे ईयरबड्स, गुब्बारे की प्लास्टिक डंडी, पॉली बैग, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की प्लास्टिक डंडी, आइसक्रीम की प्लास्टिक डंडी, थर्माकॉल के सजावटी सामान, प्लास्टिक की प्लेट, कप, ग्लास, कांटे, चम्मच, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पैक करने वाली पन्नी, इनविटेशन कार्ड पर लगाई जाने वाली पन्नी, सिगरेट पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पन्नी, 100 माइक्रोन से पतले पीवीसी व प्लास्टिक के बैनर समेत कई उत्पादों पर प्रतिबंध हैं।

 

जुर्माने के साथ जेल की सजा का प्रावधान

औद्योगिक स्तर पर प्लास्टिक के उत्पाद, आयात, भंडारण और बिक्री करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत दंड का प्रावधान है। सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग पर चेतावनी देने के बाद भी अगर कोई व्यापारी इसका उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो उसपर 20 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक का जुर्माना का प्रावधान है।

आम आदमी को लेकर ये हैं नियम

वहीं, पॉलीथिन के इस्तेमाल पर जुर्माने के साथ साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है। अगर कोई व्यापारी पकड़ा जाता है, तो उसे 5 साल की सजा या जुर्माने की राशि के साथ सजा देने का प्रावधान कर दिया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान भी बनाए जाते हैं। निकाय स्तर के अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। वहीं, अगर कोई आम व्यक्ति पॉलीथिन या प्लास्टिक से बने किसी उत्पाद का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है, तो उसपर 500 से दो हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Know what is the provision of punishment ranging from fine to jail the corporation is strict regarding the use of polythene
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.