Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मिलते ही तोड़ा दम! तीन साल बाद पति के पास लौटी पत्नी

मिलते ही तोड़ा दम! तीन साल बाद पति के पास लौटी पत्नी

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

एक शख्स को पड़ोसी देश की लड़की से प्यार हो गया. दोनों ने शादी कर ली. लेकिन शादी के कुछ ही महीने के बाद अपने-अपने देश में फंस गए. 3 साल तक वे दोनों एक-दूसरे से नहीं मिल पाए. और अब जब पति-पत्नी मिले तो मुलाकात के दिन ही पत्नी की मौत हो गई. महिला का नाम निक है. वह 30 साल की थीं. वह रूस की रहनेवाली थीं. निक ने चीन के रहनेवाले 38 साल के ओयांग से शादी की थी. वह दोनों पहली बार साल 2018 में चीन में मिले थे. तब वे दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते थे. कपल ने अप्रैल 2019 में शादी कर ली थी. इसके बाद कपल सितंबर में निक की मां से मिलने रूस गया था.

 

 

निक की मां से मिलने के बाद ओयांग जल्द ही चीन लौट गए थे. कुछ महीनों बाद निक को भी चीन लौटना था. लेकिन कोविड लॉकडाउन की वजह से वह दोनों अपने-अपने देश में ही फंस गए. और एक-दूसरे से मिलने नहीं जा पाए. आखिरकार इसी साल अक्टूबर के अंत में वे दोनों फिर से मिले. ओयांग ने कहा- हमलोग पांच मिनट तक रोते रहे और एक-दूसरे को गले लगाते रहे. मैं बहुत खुश था. लेकिन फिर घर लौटते समय, रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया l

 

ओयांग ने बताया कि वे लोग एक्सप्रेसवे से जा रहे थे. तभी पत्नी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. वह निक को तुरंत पास के अस्पताल में ले गए. निक को कार्डियक अरेस्ट आया था. डॉक्टरों ने कहा कि उनके जिंदा बचने का कोई चांस नहीं हैं. लेकिन ओयांग हिम्मत नहीं हारे, वह पत्नी को लेकर 150 किलोमीटर दूर दूसरे अस्पताल में ले गए. उन्होंने कहा- वह कोमा में चली गई. वह एक शब्द भी नहीं बोल पाई. ओयांग ने बताया कि बचपन से ही उनकी पत्नी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं थीं. उन्होंने कहा कि चीन आते वक्त फ्लाइट में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी थी. ओयांग ने बताया कि मौत के बाद उन दोनों ने ऑर्गन डोनेशन का फैसला किया था. इसलिए निक की मौत के बाद उनके ऑर्गन्स को डोनेट कर दिया गया. इस फैसले के लिए निक की खूब तारीफ भी हो रही है.

 

ओयांग ने कहा- मेरी पत्नी मुझसे बहुत प्यार करती थी. उसे मुझसे इतना प्यार था कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर मुझसे मिलने चीन आई थी. चीनी सोशल मीडिया पर भी लोग निक की कहानी से काफी इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा- उम्मीद है इस महिला के लिए स्वर्ग में प्यार ही प्यार होगा. दूसरे ने लिखा- चीनी लोग तुम्हें नहीं भूल पाएंगे. तीसरे ने लिखा- कितनी दर्दनाक कहानी है. इस अंत को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है.

 

NEWS SOURCE : aajtak

Broke your breath as soon as you met! Wife returned to husband after three years faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.