Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस सरकारी स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा! 25 साल तक फ्री बिजली, खूब चलाएं टीवी, फ्रीज, पंखे.

इस सरकारी स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा! 25 साल तक फ्री बिजली, खूब चलाएं टीवी, फ्रीज, पंखे.

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महंगाई (Inflation) ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है. रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसके चलते आम लोगों के लिए बचत करना मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन आप चाहें, तो एक तरीका अपनाकर अपने खर्च को कम कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको एक बार थोड़ी बड़ी राशि खर्च करनी होगी. साथ ही इस काम में सरकार की ओर से भी आपको मदद मिल जाएगी. बस आपको अपने घर की छत पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाने का काम करना है. सोलर प्लेट लगवाकर आप महंगी बिजली (Electricty Bill) से आजादी पा सकते हैं.

सरकार दे रही है सब्सिडी

आप अपने घर की छत पर आसानी से सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाकर अपनी जरूरत भर की बिजली पैदा कर सकते हैं. सरकार भी इस काम में आपकी मदद करने के लिए तैयार है. सरकार सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए सब्सिडी भी दी जा रही है. अगर आप अपने घर की छत पर सोलर प्लेट लगवाना चाहते हैं, तो आपको सब्सिडी मिल जाएगी. लेकिन सबसे पहले इस बात का आंकलन करना होगा कि आपको कितनी बिजली की जरूरत है. इससे आप को मालूम हो जाएगा कि कितनी कैपेसिटी वाला सोलर पैनल आपको लगवाना है.

अपनी जरूरत का करें आंकलन

अगर आपके घर में 2-3 पंखे, एक फ्रिज, 6-8 LED लाइटें, एक पानी का मोटर और टीवी जैसी चीजें बिजली से चलने वाली हैं. फिर आपको प्रतिदन 6-8 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आपको 2 किलोवाट के सोलर पैनल की जरूरत पड़ेगी. मोनोपर्क बाइफीशियल सोलर पैनल इस वक्त नए टेक्नोलॉजी के सोलर पैनल हैं. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ से पावर जेनरेट होता है. इसलिए चार सोलर पैनल 2 किलोवाट के लिए काफी होंगे.

 

कितनी मिलती है सब्सिडी?

भारत में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New & Renewable Energy) ने सोलर रूफटॉप योजना की शुरुआत की है. आप डिस्कॉम (Discom) पैनल में शामिल किसी भी सेलर से अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. फिर सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप 3 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाते हैं, तो सरकार की तरफ से 40 फीसदी तक की सब्सिडी मिल जाएगी. 10 किलोवाट के सोलर पैनल तक पर 20 फीसदी तक की सब्सिडी मिलती है.

 

कितना पैसा करना होगा खर्च?

अगर आप 2 किलो किलोवाट का सोलर पैनल लगवा रहे हैं, तो इसका खर्च लगभग 1.20 लाख रुपये तक आएगा. लेकिन आपको सरकार की तरफ से 40 फीसदी की सब्सिडी मिल जाएगी. ऐसे में आपको 72 हजार रुपये खर्च करने होंगे. सरकार की ओर से आपको 48,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी. सोलर पैनल की लाइफ 25 साल की होती है. ऐसे में आप एक बार पैसे खर्च कर लंबे समय के लिए बिजली बिल से निजात पा सकते हैं.

 

अप्लाई करने के लिए Sandes App डाउनलोड करें और इस तरह से पोर्टल में रजिस्टर करें

स्टेप-1

  • अपना राज्य चुनें.
  • अपनी बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
  • अपना बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करें.
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • ईमेल दर्ज करें.
  • फिर पोर्टल के गाइडलाइंस का पालन करें.

स्टेप-2

  • उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें.
  • रूफटॉप सोलर के लिए फॉर्म के अनुसार आवेदन करें.

स्टेप-3

  • DISCOM से अप्रूवल के लिए प्रतीक्षा करें. अप्रूवल मिलने के बाद DISCOM पैनल में किसी भी रजिस्टर विक्रेता से सोलर पैनल लगवाएं.

स्टेप-4

  • सोलर पैनल लगने के बाद उसके डिटेल्स को जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें.

स्टेप-5

  • DISCOM द्वारा नेट मीटर लगाने और निरीक्षण के बाद, वे पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाण पत्र जेनरेट करेंगे.

स्टेप-6

  • कमीशनिंग रिपोर्ट प्राप्त कर लेने के बाद पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते की डिटेल्स और कैंसिल चेक जमा करें. सब्सिडी की राशि आपके खाते में 30 दिनों के भीतर आ जाएगी.

 

NEWS SOURCE : aajtak

fans a lot. faridabadnews faridabadnews24 freeze Take advantage of this government scheme like this! Free electricity for 25 years use TV
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.