Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नहीं होगी कोई दिक्कत, डायबिटीज के मरीज इन तरीकों से रखें अपनी किडनी का ख्याल

नहीं होगी कोई दिक्कत, डायबिटीज के मरीज इन तरीकों से रखें अपनी किडनी का ख्याल

faridabadnews24By faridabadnews24November 27, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है जिसके चलते शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ने लगता है. डायबिटीज को जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है. डायबिटीज के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है. शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से किडनी में मौजूद रक्त कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं जिससे किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती. डायबिटीज किडनी की अपशिष्ट (शरीर का वेस्ट मटीरियरल) पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थों (फ्ल्यूड्स) को बाहर निकालने की क्षमता को प्रभावित करता है. अगर समय पर इसका इलाज ना किया जाए तो आपकी किडनी फेल भी हो सकती है.

मानव शरीर में किडनी को काफी महत्वपूर्ण अंग माना जाता है. किडनी हमारे शरीर के सभी टॉक्सिन और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. लेकिन आजकल के समय में दुनियाभर में बहुत से लोगों को किडनी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसकी सबसे बड़ी वजह खराब खानपान और जीवनशैली भी है. भारत में किडनी की बीमारी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. किडनी की बीमारी के कारण दिल से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी बढ़ता है. समय पर इलाज ना मिलने पर किडनी की बीमारियां जानलेवा भी हो सकती हैं.

 

वहीं,  अगर डायबिटीज के मरीजों की बात की जाए तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल ना करने पर किडनी संबंधित रोगों का खतरा 40 फीसदी तक बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और किडनी से जुड़ी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करना होगा. आइए जानते हैं किडनी की बीमारी से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को किन बातों का खास ख्याल रखना होता है.

इन चीजों से डायबिटीज के मरीज सुधार सकते हैं अपनी किडनी हेल्थ- 

ब्लड शुगर कंट्रोल- शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने से किडनी से संबंधित बीमारियों से बचा सकता है. आप अपनी डाइट में बदलाव करके ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं जैसे रोजाना एक्सरसाइज करना, दवाईयों का समय पर सेवन करना.

 

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल- डायबिटीज के बहुत से मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी देखने को मिलती है जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप किडनी रोगों से बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपने ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रण में रखें.

तंबाकू से रहें दूर- किसी भी तरीके से तंबाकू का सेवन करने से ना सिर्फ हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ता है बल्कि इससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को यह सुझाव दिया जाता है कि वह तंबाकू का सेवन बिल्कुल भी ना करें.

 

लाइफस्टाइल में करें बदलाव– रोजाना एक्सरसाइज, नमक का कम मात्रा में सेवन और वजन को मेनटेन रखने से डायबिटीज के मरीज किडनी से जुड़ी बीमारियों के खतरे से दूर रह सकते हैं. साथ ही अगर आपको किडनी से संबंधित कोई भी दिक्कत है तो यह सुझाव दिया जाता है कि आप लो प्रोटीन डाइट लें और जंक फूड्स के सेवन से बचें.

 

समय पर लें दवाइयां- ब्लड शुगर लेवल के मरीज को डॉक्टर की ओर से दी गई सभी दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए. इसमें किसी भी तरह की ढिलाई आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

 

कैसे डायबिटीज के कारण होती है किडनी से जुड़ी बीमारियां?

रक्त में शुगर की मात्रा ज्यादा होने से यह आपकी किडनी में मौजूद रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है. जब रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो वह काम करना बंद कर देती हैं. डायबिटीज के बहुत से मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी देखने को मिलती है जिससे भी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है.

 

इन कारणों से बढ़ता है डायबिटीज के मरीजों में किडनी रोग का खतरा 

इन सभी चीजों के कारण डायबिटीज के मरीजों में किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है

– स्मोकिंग
– डायबिटीज से जुड़ी डाइट फॉलो ना करना
– अत्यधिक नमक वाली चीजें खाना
– एक्टिव ना रहना
– वजन का बढ़ना
-हृदय संबंधित बीमारियां
– किडनी फेलियर की फैमिली हिस्ट्री

 

डायबिटीज होने के बावजूद कैसे रखें किडनी को हेल्दी

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप कुछ तरीको से किडनी की बीमारियों से दूर रह सकते हैं. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें. आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें. समय पर अपनी दवाइयां लें और साथ ही ब्लड में ग्लूकोज लेवल को लगातार चेक करते रहें.

 

NEWS SOURCE : aajtak

diabetes patients should take care of their kidneys in these ways faridabadnews faridabadnews24 there will be no problem
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.