Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मिनटों में ऐसे चुरा लिया 10 लाख का नेकलेस, मास्क और काला चश्मा लगाकर ज्वेलरी शॉप आई महिला

मिनटों में ऐसे चुरा लिया 10 लाख का नेकलेस, मास्क और काला चश्मा लगाकर ज्वेलरी शॉप आई महिला

faridabadnews24By faridabadnews24November 28, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ज्वेलरी शॉप पर कस्टमर बनकर आई एक हाईप्रोफाइल दिख रही महिला ने मिनटों में सोने का हार चोरी कर लिया. चोरी किए गए हार की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना कैंट इलाके के बलदेव प्लाजा स्थित बेचू लाल सर्राफ प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पर 17 ​नवंबर की है. महिला का चोरी करते वीडियो शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. हालांकि, इतनी बड़ी चोरी की वारदात के बाद भी दुकान मालिक ने पहले कोई तहरीर नहीं दी. शॉप के मालिक गौरव सराफ ने बताया कि कुछ घंटों बाद हार चोरी के मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है शाम तक केस दर्ज करके FIR की कॉपी दी जाएगी.

 

वीडियो में मास्क लगाए और चश्मा पहने महिला को देखा जा सकता है. वो कई नेकलेस की डिजाइन देखती है फिर चतुराई से अपनी साड़ी की तह के नीचे एक बॉक्स घुसा लेती है. फिर वह ध्यान भटकाने के लिए ज्वैलर्स को कुछ और नेकलेस दिखाने को कहती है. फिर पसंद न आने का बहाना बनाकर बिना कुछ खरीदे ही निकल जाती है. इस दौरान सेल्समैन को कोई शक नहीं होता है. वो ज्यादा ध्यान न देते हुए बाकी बॉक्स हटा लेता है. एक बॉक्स गायब है, इसका अंदाजा उसे नहीं लग पाता. महिला ने जिस बॉक्स को चुराया था, उसमें सोने का एक हार और बालियां शामिल थी, जिसकी कीमत 10 लाख बताई जा रही है.

 

 

बलदेव प्लाजा स्थित बेचू लाल सर्राफ के कर्मचारियों के मुताबिक, 17 ​नवंबर को शोरूम में ग्राहकों की काफी भीड़ थी. कई महिला शोरूम में ज्वेलरी की शॉपिंग करने पहुंची थीं. इसी दौरान हरे रंग की साड़ी में एक 45 साल की महिला भी पहुंची. महिला चेहरे पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए थी. उम्र और उसकी ड्रेसिंग देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की वारदात करेगी.

 

कर्मचारियों ने उसे नेकलेस सेट दिखाना शुरू कर दिया. लेकिन, अभी जैसे ही महिला के सामने दो सेट के डिब्बे रखे गए, उसने तुरंत एक डिब्बे के ऊपर दूसरा डिब्बा रख दिया और फिर दोनों डिब्बों को एक साथ उठाकर अपनी गोद में रख लिया. कुछ देर देखने के बाद वह यह कहते हुए चली गई कि उसे अभी ज्वेलरी पसंद नहीं आ रही. बाद में जब स्टॉक में ज्वेलरी सेट कम मिली तो शोरूम में हड़कंप मच गया. मालिक ने पहले तो स्टाफ पर ही शक करना शुरू कर दिया, लेकिन जब शोरूम की CCTV खंगाली गई तो सभी लोग हैरान रह गए. महिला का यह पूरा कारनामा शोरूम में लगे CCTV फुटेज में कैद हो गया. फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है.

 

NEWS SOURCE : ndtv

faridabadnews faridabadnews24 wearing mask and dark glasses in minutes Woman stole 10 lakh necklace
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.