Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चौंका देगा बिहार का ये मामला, जयमाल के बाद दूल्हा फरार, विवाह में आए लड़के से लड़की ने कर ली शादी

चौंका देगा बिहार का ये मामला, जयमाल के बाद दूल्हा फरार, विवाह में आए लड़के से लड़की ने कर ली शादी

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पंचायत में पहुंची बरात में जयमाल के बाद अचानक दूल्हा फरार हो गया। शादी के ऐन वक्त दूल्हे के भाग जाने की सूचना मिलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लड़के के फरार होने की सूचना के बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों के साथ कैमरामैन एवं चालक को बंधक बना लिया। घंटों बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति पर दूल्हे के चचेरे भाई से शादी कराई गई। इसके बाद लड़की के घर वालों ने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त किया।  तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।

 

जयमाल के बाद भाग निकला दूल्हा

जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत से भुनेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार की बरात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा आई थी। बरात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद बरात दरवाजे पर लगी। जयमाल का भी रस्म अदायगी की गई। जयमाल के कुछ ही देर बाद वहां से दूल्हा चुपचाप फरार हो गया। जब इस बात की जानकारी लड़के वालों को हुई तो बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

लड़की पक्ष को मिली सूचना तो हुआ हंगामा

इसी बीच दूल्हे के भाग जाने की सूचना लड़की पक्ष के लोगों को भी मिली। इसके बाद वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए तथा दूल्हे के घरवाले व उसके साथ आए कैमरा मैन और गाड़ी के चालक को बंधक बना लिया। साथ ही बराती की गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले ली। बताया जाता है कि लड़के का पहले से किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर दूल्हा फरार हो गया।

बरातियों को बनाया बंधक

लगभग 18 घंटे तक बरातियों के बंधक बने रहने के बाद मधौल पंचायत के मुखिया जवाहिर राय, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, पंचायत समिति सदस्य पति विजय कुमार, शेरपुर छतवारा पंचायत के पूर्व मुखिया नवीन चन्द्र भारती के काफी प्रयास के बाद मामले को किसी तरह शांत किया गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बाद लड़की की शादी दूल्हे के चचेरे भाई लालू सिंह के साथ की गई। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 the girl married the boy who came to the wedding the groom absconded after Jaimal This case of Bihar will surprise you
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.