Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लाखों मौतें! 2023 के लिए बाबा वेंगा की ये है चेतावनी, लैब में पैदा होंगे बच्चे: Baba Vanga Predictions 2023

लाखों मौतें! 2023 के लिए बाबा वेंगा की ये है चेतावनी, लैब में पैदा होंगे बच्चे: Baba Vanga Predictions 2023

faridabadnews24By faridabadnews24December 7, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Baba Vanga’s predictions for 2023: दुनिया में प्रसिद्ध बाबा वेंगा (Baba vanga) की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. बाबा वेंगा द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर 1996 में अपनी मृत्यु तक काफी प्रसिद्ध रहीं. बुल्गारिया की रहस्यवादी बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए अभी भी जाना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि बाबा वेंगा अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणी करके गई थीं. उनके अनुयायियों का मानना है कि बाबा वेंगा ने 9/11 से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प के पीएम बनने तक की भविष्यवाणी की थीं.

बाबा वेंगा ने 2022 के लिए भी कुछ भविष्यवाणियां की थीं. वहीं, उन्होंने बाबा वेंगा ने 2023 को लेकर भी कुछ भविष्यवाणियां की थीं. अब वह कितनी सच निकलती हैं और कितनी झूठ, ये तो आने वाला साल में पता चलेगा. बाबा वेंगा ने  आधिकारिक तौर पर अपनी भविष्यवाणियों को रिकॉर्ड नहीं किया था इसलिए इस पर अभी भी बहस होती रहती है कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा और क्या नहीं. हालांकि कुछ खास भविष्यवाणियां हैं जिन्हें आने वाले साल से जोड़ा गया है. जैसे,

 

 

एक विनाशकारी सौर तूफान?

बाबा वेंगा की 2023 के लिए सबसे चिंताजनक भविष्यवाणियों में एक सौर तूफान के बारे में थी जो विनाश का कारण बन सकता है. सौर तूफान का मतलब सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के विस्फोट हैं जिससे कई तरह के खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे. इनका प्रभाव अरबों परमाणु बमों जितना शक्तिशाली हो सकता है.

 

 

धरती पर आ सकते हैं एलियंस 

इसके अलावा सबसे डराने वाली भविष्यवाणी यह भी है कि एलियंस पृथ्वी पर आ सकते हैं. भविष्यवक्ता के अनुसार, दुनिया अंधेरे में ढक सकती है. उन्होंने दावा किया था कि अगर अगले साल एलियंस पृथ्वी पर आएंगे तो लाखों लोग मारे जाएंगे.

 

 

प्रयोगशाला में पैदा होंगे बच्चे

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, मनुष्य के बच्चे 2023 में प्रयोगशालाओं में विकसित हो सकते हैं. विज्ञान में हो रही लगातार प्रगति की बदौलत लैब में शिशुओं के पैदा होने की अवधारणा बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में शामिल है.

 

 

पृथ्वी की कक्षा में बदलाव?

बाबा वेंगा की 2023 के लिए जो भविष्यवाणियां थीं उनमें एक भविष्यवाणी ये है कि सूर्य के चारों ओर घूमने वाली पृथ्वी 2023 में अपना रास्ता बदल सकती है. हमारा ग्रह हर साल सूर्य के चारों ओर घूमते हुए 584 मिलियन मील की दूरी तय करता है. ये एक जर्नी होती है जो पूरी तरह गोलाकार ना होकर अंडाकार होती है. इस वजह इस पर अन्य ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण बल का प्रभाव पड़ता है. जिसका अर्थ है कि पृथ्वी की कक्षा में बदलाव हो सकता है. हालांकि इस तरह के बदलाव कई हजारों वर्षों में एक बार होते हैं. अगर पृथ्वी की कक्षा में हल्का सा भी बदलाव होता है तो इसके प्रभाव गंभीर हो सकते हैं.

बायोवेपन्स का परीक्षण

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि 2023 में एक बड़े देश द्वारा इंसानों पर बायोवेपन परीक्षण किए जा सकते हैं. इससे हजारों की संख्या में मौतें हो सकती है.

 

 

कौन हैं दुनिया भर में फेमस बाबा वेंगा

रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा एक फकीर थीं जो आंखों से नहीं देख सकती थीं. वे बुल्गारिया की रहने वाली थीं और उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हुईं. इनका जन्म 1911 में हुआ था और मात्र 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. जानकारी के मुताबिक उनकी 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं लेकिन उनके कई दावे गलत भी साबित हु्ए.  कहा जाता है कि उनके द्वारा की हुई भविष्यवाणियों को कहीं लिखा नहीं गया था बल्कि इन भविष्यवाणियों को बाबा वेंगा ने अपने अनुयायियों को बताया था. बाबा वेंगा की मौत 1996 में हो गई थी लेकिन मौत से पहले ही वे सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर चुकी थीं क्योंकि उनके मुताबिक सन् 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा.

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

children will be born in the lab: Baba Vanga Predictions 2023 faridabadnews faridabadnews24 Millions of deaths! This is Baba Vanga's warning for 2023
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.