
शादी में खाना बनाने वाली युवती से दूसरे वर्ग के युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
कोतवाली नगर के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती शादी समारोह में खाना बनाने और उसकी मां बर्तन साफ करने का काम करती है। चार दिसंबर की रात वह कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी में शादी समारोह में रोटी बना रही थी। इस दौरान वहां मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी अरशद पुत्र इसरार भी तंदूर पर काम कर रहा था। काम समाप्त होने के बाद युवती को अपनी मां के पास गांव गजरौला शिव जाना था, जहां उसकी मां शादी में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी अरशद ने कहा कि वह उसको बाइक से मां के पास छोड़ देगा। युवक की बात पर विश्वास करते हुए पीड़िता साथ चल दी।
आरोप है कि अरशद ने गजरौला शिव के रास्ते पर खेत में बाइक रोक दी और ईख के खेत में खींच ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की और दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में पीड़िता को धमकी देते हुए आरोपी ने उसकी मां के पास छोड़ दिया। घटना को लेकर वह काफी सहम गई थी। उसने घटना के दूसरे दिन अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अरशद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह स्वयं ही मामले की जांच कर रहे है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
NEWS SOURCE : livehindustan
