Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या होते हैं इसके फायदे, क्यों सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं लोग?

जानिए क्या होते हैं इसके फायदे, क्यों सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं लोग?

faridabadnews24By faridabadnews24December 8, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE: GOOGLE

Sarkari Naukri ke Fayde, Benefits of Government Jobs: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि बस एक बार सरकारी नौकरी मिल जाए, फिर उसके बाद लाइफ़ सेट है. भारत में तक़रीबन हर दूसरे युवा की ख़्वाहिश होती है कि उसे सरकारी नौकरी मिले. हर वर्ष करोड़ों उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में शामिल होते हैं. कई लोग तो अपने जीवन के 5-10 साल सरकारी नौकरियों की तैयारी में ही लगा देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे देश में आख़िर क्यों सरकारी नौकरी को इतना महत्व दिया जाता है और इसके क्या फ़ायदे हैं, जिसकी वजह से लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं.

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि सरकारी नौकरी क्या है. सरकारी नौकरी हर उस नौकरी को कहते हैं, जिसमें व्यक्ति केंद्र अथवा राज्य सरकार का कर्मचारी होता है. सरकारी नौकरी के अंतर्गत, यूपीएससी, बैंक, रक्षा, रेलवे, एसएससी, राज्य सेवा, पीएसयू, शिक्षक से लेकर विभिन्न प्रकार की नौकरियां आती हैं. इन नौकरियों के प्रमुख फ़ायदे क्या हैं, यह बिंदुवार तरीक़े से नीचे समझाया गया है.

 

 

जॉब सिक्योरिटी
सरकारी नौकरी बहुत ही सिक्योर नौकरी मानी जाती है, क्योंकि सरकारी कर्मचारी आसानी से अपनी नौकरी से निकाला नहीं जाता है. विषम परिस्थितियों में ही किसी सरकारी कर्मचारी से को निष्कासित किया जाता है, अन्यथा किसी भी अन्य प्राइवेट नौकरी के मुक़ाबले सरकारी नौकरी बहुत ही सुरक्षित और अच्छी मानी जाती है.

 

 

वर्क लाइफ बैलेंस
सरकारी कर्मचारियों के काम करने के घंटे निर्धारित होते हैं और काम में भी इतना प्रेशर नहीं होता है. इसके अलावा नियमित छुट्टियां, सभी तीज त्यौहारों में छुट्टियां एवं एक्स्ट्रा लीव भी मिलती हैं, जिसकी वजह से सरकारी कर्मचारी अपने निजी और वर्क लाइफ़ में आसानी से बैलेंस बना पाते हैं.

 

 

रिटायरमेंट के लाभ
सरकारी कर्मचारी को रिटायर होने के बाद पेंशन मिलती है. इसके अलावा पीएफ समेत कई अन्य प्रकार के रिटायरमेंट के फ़ायदे सरकार की ओर से दिए जाते हैं, जिसकी वजह से नौकरी के बाद भी सरकारी कर्मचारी बेहतर तरीक़े से जीवन यापन कर पाता है.

 

 

अच्छी सैलरी
सरकारी कर्मचारियों को सैलरी भी अच्छी दी जाती है. यही नहीं सरकार समय-समय पर महंगाई एवं अन्य भत्ते बढ़ाती रहती है, जिसकी वजह से कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ती रहती है. इसके अलावा सरकारी नौकरी का एक सबसे बड़ा फ़ायदा यह भी है कि हमेशा समय पर सैलरी मिलती है, इसमें कभी देरी नहीं होती है.

 

 

मेडिकल फ़ायदे
सरकारी कर्मचारियों का बीमा भी सरकार की ओर से कराया जाता है. इसके अलावा कर्मचारियों को इलाज कराने पर भी कई प्रकार की छूट मिलती है.

 

भत्ते
सरकारी कर्मचारियों को सैलरी के अलावा कई प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं. जिसमें रहने, आने-जाने से लेकर विभिन्न प्रकार के ख़र्चे शामिल होते हैं. ऊंची पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को तो सरकार की ओर बड़े-बड़े घर और मंहगी गाड़ियां मुहैया कराई जाती हैं.

समाज में ऊंचा स्तर
हमारे समाज में सरकारी नौकरी को काफ़ी ऊंचा दर्जा दिया जाता है, इस वजह से सरकारी नौकरी करने वाले को समाज में काफी इज्जत मिलती है.

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Know what are its benefits why do people run after government jobs?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.