Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नोएडा: आठ साल की मासूम को बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार

नोएडा: आठ साल की मासूम को बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार

faridabadnews24By faridabadnews24December 10, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गौतमबुद्ध नगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों के साथ कथित दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में उम्रदराज सख्त आरोपी हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक घटना बिसरख थाना क्षेत्र में आई तो दूसरी घटना नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र में हुई। दोनों ही वारदातों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई की है। बिसरख पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आठ साल की बच्ची से गत रात 62 वर्षीय जुगराज नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

वहीं नोएडा  फेस-2  थाना क्षेत्र के एक गांव में भी चार साल की एक बच्ची से पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गत रात दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नोएडा फेस-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बालेश्वर शर्मा (50 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटनाएं ऐसे वक्त में सामने आई हैं जब एक दिन पहले ही दिल्ली में शाहदरा के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में तीन साल के एक बच्चे का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी में अपने माता-पिता के साथ रहने वाले इस बच्चे की शिनाख्त हो गई है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए लेकिन बच्चे के अंतर्वस्त्र, बिस्कुट के पैकेट और कुछ पैसे उसके पास पड़े मिले। पुलिस ने कहा कि बच्चे की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

 

 

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे बच्चे की मां ने उसे बिस्कुट के पैकेट खरीदने के लिए 15 रुपये दिए थे। लेकिन, आधे घंटे बाद उसी झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति ने उसका शव देखा। झुग्गी बस्ती के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। बच्चे के पिता एक केबल फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी है।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Noida: An elderly man made an innocent eight-year-old a victim of lust
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.