
राजस्थान में एक पिता पर अपनी ही सौतेली बेटी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आऱोप लगा है। बुधवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरनाथ ने बताया कि बुधवार को आऱोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। 15 साल की नाबालिग लड़की अपने मृत मां के रिश्तेदारों के सहयोग से रविवार को थाने में पहुंचीी थी और उसने दुष्कर्म तथा यौन प्रताड़ना का केस अपने सौतेले पिता पर दर्ज कराया था।
ल ड्रॉपआउट इस नाबालिग लड़की का आऱोप है कि उसके सौतेले पिता ने 3-4 महीने तक उससे कई बार रेप किया। पिछले ही सप्ताह किसी तरह वो उसके चंगुल से भागने में सफल हुई। रास्ते में उसे एक पुलिस कॉन्स्टेबल मिला था। इस पुलिस कॉन्स्टेबल ने लड़की को उसके मामा के घर के पहुंचने में मदद की थी। लड़की के मामा को जब उसके साथ हुई ज्यादती के बारे में पता चला तब वो उसे लेकर थाने पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो, एससी/एसटी, जुवेनाइल एक्ट समेत कम से कम 10 धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया और उसी दिन मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज करवाया गया। बताया जा रहा है कि आऱोपी पिता एक हिस्ट्रीशीटर है। करीब एक दशक पहले वो पीड़िता की मां के साथ फरार हो गया था। इसके बाद महिला लगातार शोषण का शिकार होना पड़ा था। महिला की मौत के बाद उसने एक अन्य महिला से शादी रचा ली थी।
NEWS SOURCE : livehindustan
