Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक अस्पताल में भर्ती, दो फाइनेंस कर्मचारियों पर डाला कढ़ाई से खौलता तेल

एक अस्पताल में भर्ती, दो फाइनेंस कर्मचारियों पर डाला कढ़ाई से खौलता तेल

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान के झुंझुनूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है. किश्त की रकम लेने पहुंचे दो फाइनेंस कर्मचारियों पर आरोपी ने कढ़ाई से खौलता तेल डाल दिया. इसमें दोनों कर्मचारी झुलस गए. इसमें एक की हालत नाजुक है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया.  जानकारी के मुताबिक झुंझुनूं के खेतानों का मोहल्ला के रहने वाले सुरेंद्र स्वामी ने बजाज फाइनेंस से पर्सनल लोन ले रखा था. इसकी किश्त लेने के लिए कंपनी ने दो कर्मचारी कुलदीप और नवीन कुमार को भेजा था. घर पर सुरेंद्र स्वामी नहीं मिला, तो दोनों कर्मचारियों ने सुरेंद्र फोन पर बातचीत की. इसके बाद सुरेंद्र ने उन्हें झुंझुनूं के राणी सती रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के पास बुलाया.

 

 

किश्त को लेकर हुई बहस, जग से डाला गर्म तेल

दोनों कर्मचारी बताई गई जगह पर पहुंचे. इसके बाद किश्त को लेकर दोनों पक्षों के बीच गरमागरमी हो गई. इतने में सुरेंद्र स्वामी ने पास ही की एक दुकान से कड़ाही से जग में गर्म तेल भरा और दोनों पर डाल दिया. गर्म तेल के कारण नवीन कुमार बुरी तरह झुलस गए. वहीं, कुलदीप को भी गर्म तेल की कुछ छींटे पड़ीं. इसके बाद दोनों घायलों को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. वहीं, नवीन का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

 

फरार आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस 

घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने सुरेंद्र स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. फिलहाल, झुंझुनूं कोतवाली के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि फाइनेंस कर्मचारियों पर गर्म तेल डालने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 One hospitalized two finance employees poured boiling oil from a pan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.