
पाटन थाना अंतर्गत एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी को घर के पास से अगवा कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का दुसाहस पीड़िता के गांव के ही दो लोगों ने पड़ोस के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर किया।
शौच के लिए गई किशोरी को अगवा किया
घर के पास शौच के लिए गई पीड़िता को कब्जे में लेकर व नशीला पदार्थ खिलाने के बाद आरोपी परिवार सहित जान मार डालने की धमकी देते हुए जंगल की ओर ले गए थे। किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसे जंगल में ही आरोपियों से छोड़ दिया था। घटना के दूसरे दिन पीड़िता को परिजनों ने जंगल से बेहोशी की हालत में बरामद किया। घर पर पीड़िता की दो दिनों तक इलाज कराने के बाद 14 दिसंबर को पाटन थाने में प्राथमिकी कराई गई है। पीड़िता ने संजय महतो(35), अमित महतो (30), अकबर महफूज (40) और बसंत महतो (45) के खिलाफ प्राथमिकी करायी है।
जबरन मुंह में डाल दी थी नशीली दवा
सब-इंसपेक्टर बरुण कुमार ने बताया कि घटना 11 दिसंबर की रात की है। पीड़िता ने बताया है कि 11 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर वह शौच करने गई थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे कब्जे में लेकर नशे की दवा उसके मुंह में जबरदस्ती डाल दी। वह चिल्लाने लगी तब आरोपियों ने परिवारजनों समेत घर में आग लगाकर मार डालने, उग्रवादी को बुलाकर घर जला देने की धमकी देते हुए जबरदस्ती बाइक पर टांगकर जंगल में ले गए और सभी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान वह बेहोश हो गई और रातभर जंगल में पड़ी रही। 12 दिसंबर की सुबह मां, चाची, दीदी, भाई आदि उसे ढूंढकर बेहोशी की हालत में जंगल से घर लाये। घर में ही दो दिनों तक इलाज के बाद स्थिति जब सामान्य हुई तब 14 दिसंबर को पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
प्राथमिकी के बाद एक्शन में आई पुलिस गुरुवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य तीन आरोपी फिलवक्त फरार हैं। पाटन थाने की पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी-ए (सामान्य आशय से एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा 16 वर्ष से कम आयु की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पाटन थाने के पुलिस सब-इंस्पेक्टर बरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करायी गई है। गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
NEWS SOURCE : livehindustan
