Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छात्रा से छेड़छाड़ कर टीचर ने दी धमकी, मुझसे करो शादी नहीं तो किसी से भी करने नहीं दूंगा: गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ कर टीचर ने दी धमकी, मुझसे करो शादी नहीं तो किसी से भी करने नहीं दूंगा: गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शिक्षक पर शिक्षा के पेशे को शर्मसार करने का आरोप है। आरोप है कि एक अतिथि शिक्षक ने 10 कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को सड़क पर रोक उसके साथ छेड़छाड़ कर उससे शादी करने की बात कही। साथ ही उसे धमकी भी दी की वह उसकी शादी किसी और से भी नहीं होने देगा। 16 वर्षीय छात्रा कि शिकायत पर आरोपी अतिथि शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। दरअसल 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा से पड़ोस के गांव के एक स्कूल में पढ़ाने वाले अथिति शिक्षक ने छेड़छाड़ कर उसे धमकी दी है की वह उसे शादी नहीं करेगी तो उसकी दूसरी जगह भी शादी नहीं होने देगा।

छात्रा दूसरे गांव के एक स्कूल में पढ़ती है। जबकि आरोपी विकास पालवी पीपल्या भोजू के स्कूल में अतिथि शिक्षक है। 16 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि शिक्षक पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। मंगलवार को रास्ता रोककर शादी का प्रस्ताव रखा। धमकी भी दी कि, किसी दूसरे से शादी नहीं करने दूंगा। टीआई गणपत कनैल के अनुसार 16 वर्षीय लड़की छात्रा ने आरोपी अतिथि शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पीपल्या भोजु में रहने वाले अतिथि शिक्षक विकास पालवी (30) के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता मंगलवार सुबह जब स्कूल के लिए निकली तो रास्ते में विकास आ गया। वहां उसने पीड़िता का रास्ता रोककर शादी करने की बात कही।

 

 

पीड़िता ने जब इनकार किया तो वह धमकाने लगा कि, मेरे अलावा कोई दूसरा शादी नहीं कर सकता। मैं किसी दूसरे से तेरी शादी नहीं होने दूंगा। पीड़िता घबरा गई। उसने स्कूल में पहुंचकर पिता को फोन लगाया। उसके बाद विकास की करतूत थाने तक पहुंची। आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़िता को परेशान कर रहा था। लेकिन वह विरोध नहीं कर पा रही थी इसलिए उसका हौसला बढ़ते गया और उसने छात्रा का रास्ता रोक लिया। आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

NEWS SOURCE : livehindustan
After molesting the student faridabadnews faridabadnews24 the teacher threatened to marry me or else I will not let anyone marry: Arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.