
छिबरामऊ: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसकी बेटी का गांव के ही दबंग आए दिन मानसिक रूप से उत्पीड़न कर उसे और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही है पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीडि़ता की शिकायत पर एसपी ने कोतवाल से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की पीडि़ता अपनी पुत्री के साथ एसपी के पास पहुंची। उनसे शिकायत करते हुए कहा कि 15 नवंबर को गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर जेवरात और नगदी पार कर ली। जब उसने इसका उलाहना उसके घर जाकर दिया, तो उसके घर वालों ने गालीगलौज कर मारपीट की। उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, तब 30 नवंबर को दबंगों ने उसके घर आकर गालीगलौज करते हुए उसे और उसकी पुत्री का अपहरण कर उनके सामूहिक दुष्कर्म कराकर हत्या करा देने की धमकी दी। दबंग उसे और उसकी नाबालिग पुत्री के आचरण पर आपत्ति जनक आरोप लगाकर उन्हें प्रताडि़त कर रहे हैं। वह लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
