
मध्यप्रदेश में जैसे—जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है। वैसे ही नेताओं का दलबदने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। करीब 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सभी नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मौजूदी में पार्टी की सदस्यता ली है। सभी नेता भोपाल ग्रामीण से आते है।
