Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 लोगों ने किया रेप 20 साल की युवती से: Crime

5 लोगों ने किया रेप 20 साल की युवती से: Crime

faridabadnews24By faridabadnews24December 22, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bhilwara Crime: राजस्थान के भीलवाड़ा के सहाड़ा से बड़ी खबर है, जहां गंगापुर कारोई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, एक ग्रामीण युवती को अगवा करने के बाद न केवल बंधक बनाकर रेप किया, बल्कि इन आरोपितों ने उसे 5,10 और 20 हजार रुपये में एक-दूसरे को बैच दिया. हैरान कर देने वाली महिला अत्याचार की यह घटना कारोई थाना इलाके में 6 महीने पहले हुई. अब यह पीड़िता आरोपितों के चंगुल से निकलकर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक से शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया. मामले की जांच डीएसपी गंगापुर गोपीचंद मीणा कर रहे हैं. कारोई थाना इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि मोटरास निवासी बंशीलाल पुत्र धर्मा रेबारी व बद्रीलाल पुत्र धर्मा रेबारी, कल्लुराम पुत्र मेघाराम रेबारी व पुखराज पुत्र मेघाराम निवासी देवासी की ढाणी रास बादरा, पाली व घासीराम रेबारी निवासी थरासमी, पाली के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दी.

 

 

पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल नंबर उसके काका के बेटे से आरोपित बंशी ने लिये थे. इसके बाद बंशी उसे फोन कर बात करने लग गया. बहला-फुसलाकर झांसे में लिया. उसने, युवती से कहा कि उसे पत्नी छोड़ गई. वह अकेला है, यह कहते हुए युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा. युवती ने उस पर विश्वास कर लिया. 5 – 6 महीने पहले बोलेरो लेकर दोपहर 1 बजे गांव आया. बोलेरो में बंशी, बद्री, घासी, पुखराज व कल्लु थे. ये लोग उसे बोलेरो में बैठाकर पाली ले गए. वहां बंशी ने उसे शादी के झांसे और वादे में रखा और बिना सहमति के दस दिन तक रेप करता रहा.

दस दिन बाद बंशी ने दस हजार में बद्री को बेचा
पीड़िता ने बताया कि बंशी ने दस दिन रेप किया. इसके बाद उसे दस हजार रुपए में दूसरे आरोपित बद्री को बेच दिया. उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा कि जो तेरे साथ करे, उसे करने देना. पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता नहीं है, इससे वह डर गई. बद्रीलाल, उसे भीलवाड़ा लेकर गया. 15 दिन तक बद्री ने भी उसके साथ मरजी के विरुद्ध प्रतिदिन रेप किया. बद्री ने भी उसे 10 हजार रुपए में कल्लुराम को बेच दिया.


कल्लु ने बैंगलोर में रखा, रेप किया और 20 हजार में कर दिया सौदा
कल्लुराम रेबारी इस पीड़िता को भीलवाड़ा से बैंगलोर ले गया. कल्लूराम ने उसे बैगलोर में किराए के मकान में महीने भर रखा. वहां कल्लुराम रेबारी ने भी एक माह तक रेप किया. वहां, पुखराज भी बंगलोर में अलग किराए के कमरे पर रहता था. कल्लुराम ने भी युवती के साथ रेप किया.

20 हजार में पुखराज ने खरीदा और बैंगलोर से ले आया रास, ब्यावर
कल्लुराम ने युवती से रेप करने के बाद उसे 20 हजार रुपए में अन्य आरोपित पुखराज को बेच दिया. वह उसे बैंगलोर से रास, ब्यावर ले आया. युवती को आरोपित पुखराज ने वहां एक महीने तक रखा और खोटा काम करता रहा.


 
घासी ने पुखराज को दिये युवती के 5 हजार रुपए
पुखराज ने 5 हजार रुपए में युवती को अन्य आरोपित घासी को सौंप दिया. वह, पीड़िता को खैरवे ले गया. घासी ने वहां किराए के मकान मे बंधक बनाकर युवती को 15 दिन रखा. रेप किया. वहां से कल्लुराम उसे रास, ब्यावर ले गया. कल्लुराम ने 2-3 महीने तक रेप किया. युवती को वहां मौका मिला तो उसने कल्लुराम के फोन से अपने भाई को फोन लगाया.


 
पुलिस लेकर रास पहुंचा भाई, पीड़िता को ले आया
पीड़िता की सूचना पर उसका भाई कारोई पुलिस को साथ लेकर रास, ब्यावर पहुंचा. जहां से युवती को यहां लाया गया. युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को घर भेज दिया. पुलिस ने आरोपित से मिली भगत कर उसे एसडीएम के सामने पेश किया, जहां एसडीएम को भी आपबीती बताई. फिर अपने भाई और मामा के साथ गांव चली गई. परिवारवालों को आपबीती बताई. इसके बाद यह रिपोर्ट पेश की.


 
पीड़िता बोली, मेरी आत्मा को झकझोर दिया
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि बंशीलाल ने उसे विश्वास में लेकर शादी के झांसे और वादे में लेकर उसे बहला-फुसलाकर न केवल स्वयं ने रेप किया, बल्कि पैसों की खातिर इन सभी ने उसके साथ बारी-बारी से रेप करवाया. पीड़िता का कहना है कि इससे उसकी आत्मा को झकझोर दिया. आरोपितों का यह आपराधिक कार्य इंसानियत व मानव जीवन के लिए शर्म की बात है. उसने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की. कारोई पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया. मामले की जांच डीएसपी गंगापुर गोपीचंद मीणा कर रहे हैं.

गंगापुर पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा ने बताया कि पीड़िता ने एक रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के समक्ष पेश की. जिस पर कारोई पुलिस थाने में 5 आरोपियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच मेरे जिम्मेदारी में हुई है. पीड़िता ने 5 लोगों के विरुद्ध रेप करने का आरोप लगाया है. प्रकरण दर्ज किया गया है. पीड़िता को तलब किया गया है. पीड़िता का मेडिकल करवा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
NEWS SOURCE : chopaltv
5 people raped a 20-year-old girl: Crime faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.