
महिला जागृति मंच की बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी व टीम द्वारा दिनाँक 20-12-2022 को विक्रम हाइवे ट्रामा सेंटर चालू करने को लेकर बिहार प्रदेश के पटना जिले में विक्रम शहिद चोंक पर एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन व सड़क जाम किया गया जिसका शिलान्यास 21 साल पहले डॉक्टर सीपी ठाकुर जी के हाँथों किया गया था। भवन करोडों रूपए की लागत से तैयार हो चुका है पर न तो डॉक्टर है ना ही इसे शुरू की गया है।
ट्रामासेंटर शुरू करने की मांग को लेकर सरकार के विरोध में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन विगत 4 माह से चली आ रही है पर सरकार कोई संज्ञान नही ले रही। ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना के 111वें दिन बाजार बंद व धंटो सड़क जाम रहा। इस बीच सरकार की उदासीनता देखने को मिली। इस धरणे प्रदर्शन में सक्रिय सदस्य अजय कुमार, दीपक कुमार, बनवारी सिंह, चन्द्रभूषण मिस्र, गोपाल सिंह, प्रतिभा सिंह, पूनम कुमारी, स्वाती, सोनम, अमिशा व बेवसायसंध के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
