Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरूर होगा धन लाभ, इन वास्तु नियमों का ध्यान रख करें नए साल की शुरुआत: New Year Vastu Tips 2023

जरूर होगा धन लाभ, इन वास्तु नियमों का ध्यान रख करें नए साल की शुरुआत: New Year Vastu Tips 2023

faridabadnews24By faridabadnews24December 25, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

New Year Vastu Tips 2023 : सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष महत्व है। घर के निर्माण से प्रवेश समय तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वहीं, घर के डेकोरेशन के समय भी वास्तु नियम का पालन करना जरूरी होता है। इससे जीवन गतिमान रहता है। वहीं, वास्तु नियमों का पालन न करने से शुभ काम में बाधा आती है। घर में कलह जैसी स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा, घर से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रस्थान कर जाती हैं। इसके लिए वास्तु नियमों का जरूर पालन करें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही साल भर धन का आगमन होता है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो वास्तु के इन नियमों को ध्यान में जरूर रखें। आइए जानते है-

-अक्सर नए साल पर लोग अपने घरों में कैलेंडर लगाते हैं। हालांकि, कैलेंडर लगाते समय वास्तु नियम का ख्याल नहीं रखते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें। वास्तु पंडितों की मानें तो घर के पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाना चाहिए। इसके लिए नव वर्ष के मौके पर घर की पूर्व दिशा के दीवार पर कैलेंडर लगाएं। इससे घर में धन का आगमन होता है। वहीं, सबसे अहम बात यह है कि कैलेंडर उगते सूरज का लगाएं।

 

 

-लोग नए साल पर एक दूसरे को गिफ्ट देकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, कई लोग पर तरक्की और उन्नति के लिए घर पर लाफिंग बुद्धा, कछुआ, गणेश जी की प्रतिमा लाते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में तरक्की और उन्नति के लिए नए साल पर कछुआ लाने की सोच रहे हैं, तो फेंगशुई कछुआ घर लाएं। वहीं, फेंगशुई कछुआ को घर की उत्तर दिशा में रखें। उत्तर दिशा मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इससे व्यर्थ के खर्च पर अंकुश लगता है। साथ ही व्यक्ति के भाग्य में भी वृद्धि होती है।

 

-नए साल के पहले दिन घर से नकारात्मक शक्ति को दूर करने के लिए पानी में नमक डालकर घर का पोछा लगाएं। इससे घर से नेगेटिविटी दूर हो जाती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। वहीं, नए साल के पहले दिन घर पर बहती जलधारा की तस्वीर जरूर लगाएं।

 

डिसक्लेमर-‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

 

 

NEWS SOURCE :  jagran

faridabadnews faridabadnews24 take care of these Vastu rules at the beginning of the new year: New Year Vastu Tips 2023 There will definitely be money gain
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.