Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दूसरे पति से मिलने पर तीसरे ने पेट में घोंपा चाकू, तौलिए से पोंछा शव: दो बार धर्म बदलकर 3 शादियां

दूसरे पति से मिलने पर तीसरे ने पेट में घोंपा चाकू, तौलिए से पोंछा शव: दो बार धर्म बदलकर 3 शादियां

faridabadnews24By faridabadnews24December 29, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

UP News: गाजियाबाद में मृत मिली 35 साल की भव्या शर्मा का मर्डर उसके पति विनोद शर्मा ने ही किया था. गाजियाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुस्लिम युवती बेबी पहली शादी के बाद अंजलि, दूसरे निकाह के बाद अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या शर्मा बन गई थी. यानी वह दो हिंदू युवकों और एक मुस्लिम से शादी रचा चुकी थी. महिला का अपने दूसरे पति अनीस से भी रिश्ता था. यही बात तीसरे पति को नागवार गुजरी तो उसने चाकू घोंपकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

 

 

जानिए क्या है पूरा मामला 

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 26 दिसंबर को भव्या शर्मा (35) का शव मिला था. इस संबंध में पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की. उसने गुमराह करते हुए बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी पत्नी भव्या 25 दिसंबर को ही इंदौर (मध्य प्रदेश) से लौटी थी. रात में हम दोनों ने साथ में शराब का सेवन किया और 26 दिसंबर की सुबह भव्या बिस्तर पर मृत पाई गई.

पोस्टमार्टम से बढ़ा शक 

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पेट के निचले हिस्से में चाकू के निशान मिले. इसके बाद दोबारा महिला के पति को बुलाया गया. सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया. फिर उसने जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.

 

सुनाई ये कहानी 

आरोपी विनोद शर्मा ने बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है. कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी भव्या से हुई. 2019 में हम दोनों ने शादी कर ली. साथ में वह दूसरे पति अनीस से हुए बच्चे आदिल को भी लाई थी.

 

 

भव्या के पैसों से चलता था घर

विनोद अपनी पत्नी भव्या के पैसों से ही घर चलाता था. वह बेटे आदिल को स्कूल छोड़ने से लेकर घर के सारे काम किया करता था. वहीं, काम के सिलसिले में भव्य अक्सर बाहर ही रहती थी. 24 दिसंबर की रात विनोद ने भव्या से वीडियो कॉल पर बातचीत की. इसमें दूसरा पति अनीस दिखा. अनीस ने विनोद को धमकी दी कि गाजियाबाद छोड़कर चला जा नहीं तो जिंदा नहीं बचेगा. यह सुनते ही विनोद का पारा चढ़ गया और उसने ठान लिया कि अब भव्या को छोड़ेगा नहीं.

 

शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट 

25 दिसंबर को इंदौर से लौटकर भव्या जब गाजियाबाद स्थित घर आई तो साजिश के तहत पति विनोद ने शराब परोस दी. फिर दोनों पीने बैठ गए. इसी दौरान विनोद ने भव्या का ज्यादा मात्रा में शराब पिला दी. नशा चढ़ने पर वह बिस्तर पर लेट गई और उधर सुनियोजित तरीके से पति विनोद ने घर में मौजूद बेटे आदिल को कुछ सामान लेने बाजार भेज दिया.

 

 

सब्जी काटने वाले चाकू से मर्डर 

बच्चे के घर से बाहर जाते ही विनोद ने सब्जी काटने वाला चाकू भव्या के पेट में घोंपकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को तौलिए से पोंछ दिया. वहीं, खून से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में डालकर धो दिए और उन्हें सुखाने के लिए बालकनी में डाल दिया. वहीं, चाकू को भी धोकर घर में छिपा दिया.

 

 

‘मम्मी सो गई, उसे परेशान मत करना’

वहीं, बच्चा आदिल जब घर लौटा तो उससे कह दिया कि ”मम्मी हारी-थकी लौटी है तो गहरी नींद में सो गई है, उसे परेशान मत करना.” फिर लगभग सभी सबूत मिटाने के बाद विनोद ने ही कॉल करके वियजनगर थाना पुलिस को भव्या के मरने की सूचना दी. दरअसल, विनोद ने भव्या के पेट पर चाकू से उस जगह वार किया था, जहां ऑपरेशन के निशान थे. क्योंकि उसे लग रहा कि पुलिस घाव को ऑपरेशन का कट समझेगी और किसी को कुछ पता भी नहीं चल पाएगा.

 

 

योगेंद्र से विवाह कर बनी अंजलि 

बिहार के सीतामढ़ी के मुस्लिम परिवार में जन्मी बेबी गाजियाबाद में आकर रहने लगी थी. उसकी पहली शादी दिल्ली के योगेंद्र कुमार से हुई. हिंदू युवक से विवाह होने पर बेबी ने अपना नाम बदलकर अंजलि रख लिया. अंजलि और योगेंद्र 13 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए. दोनों का एक बच्चा भी हुआ. वह बच्चा अब अपने पिता के साथ रहता है.

 

 

अनीस से निकाह कर बनी अफसाना 

योगेंद्र को छोड़ने के बाद अंजलि दिल्ली निवासी अनीस की बीवी बन गई. फिर उसने अपना नाम अफसाना रख लिया. दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम रखा आदिल. 2017 में निकाह हुआ और फिर डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए. बेटे आदिल को अफसाना अपने साथ रखने लगी.

 

 

फिर विनोद से ब्याह रचा कर बन गई भव्या 

अनीस से जुदा होने के बाद अफसाना गुरुग्राम के रहने वाले विनोद शर्मा के संपर्क में आ गई. साल 2019 में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई और अफसाना ने अपना नाम रखा- भव्या शर्मा. वह अपने साथ दूसरे पति से हुए बच्चे आदिल को साथ लेकर ही विनोद के साथ रह रही थी.

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 On meeting the second husband the third stabbed him in the stomach wiped the dead body with a towel: 3 marriages by changing religion twice
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.