Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रूसी मिसाइलों से दहला कीव, नये साल पर सच साबित हुआ यूक्रेन का डर: ukraine russia war

रूसी मिसाइलों से दहला कीव, नये साल पर सच साबित हुआ यूक्रेन का डर: ukraine russia war

faridabadnews24By faridabadnews24January 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ukraine russia war update: नये साल का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया जश्न में डूबी है सिर्फ यूक्रेन को छोड़कर। यूक्रेन को जिस डर का अंदाजा था वो साल के पहले ही दिन सच होता दिख रहा है। घड़ी पर जैसे ही रात के 12 बजे और नया साल शुरू हुआ, रूसी मिसाइलों से राजधानी कीव दहल उठी। आधी रात के बाद देशभर में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। लोगों में कोहराम मच गया और जान बचाने के लिए यूक्रेनियों को शेल्टर होम की शरण लेनी पड़ी। यूक्रेनी प्रशासन ने दावा किया कि शनिवार को भी रूस ने 20 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागी थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

 

 

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने नये साल पर रूसी मिसाइलों के हवाई हमले की पुष्टि की है। उन्होंने हालांकि जानकारी दी कि इस हमले में कोई घायल या मौत नहीं हुई है। कीव में कितनी रूसी मिसाइलें छोड़ी गई, इसकी सटीक जानकारी तो अभी नहीं मिल पाई है लेकिन, 23 क्रूज मिसाइलों को यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा नष्ट जरूर किया गया है।  इससे पहले शनिवार शाम को भी रूस की करीब 20 मिसाइलों ने कीव पर हमले किये। इसमें कई लोग घायल हुए। ये हमले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के नए साल के संदेश के कुछ ही मिनट बाद आए, जिसमें उन्होंने युद्ध में अपने देश के लिए जीत की कामना की थी। यूक्रेन और रूस युद्ध को 11 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, अभी तक इस महायुद्ध का कोई अंत नहीं नजर आ रहा है।

 

 

खेरसॉन पर भी हवाई हमले
रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह तक कीव के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई देती रही है। कीव ही नहीं खेरसॉन के दक्षिणी हिस्से और उत्तरी जाइटॉमिर क्षेत्र में भी विस्फोटों की अनौपचारिक रिपोर्टें आई हैं। कीव शहर और क्षेत्र के अधिकारियों ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि वायु रक्षा प्रणाली काम कर रही है। कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि क्षेत्र में ड्रोन से हमला किया जा रहा है।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Kyiv shaken by Russian missiles Ukraine's fear proved true on New Year: ukraine russia war
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.