
Manohar Lal CM Haryana: आज नए साल की शुरुआत के साथ ऐसा लगता है कि हरियाणा सरकार में भी जल्द ही कुछ नया और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जी हां, ऐसी ख़बरें सामने आ रही है कि विभागों के विलय होने के बाद डिप्टी CM दुष्यंत समेत 4 मंत्रियों की पावर को घटाया जा सकता। फ़िलहाल इसके पिछले का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
CM मनोहर लाल होंगे और भी मजबूत
वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से पहले अगले साल मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भी मजबूत हो सकते हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि कुछ मंत्रियों के बड़े विभागों को काटने के बाद इसकी पावर सीएम के पास आ जाएगी। खबर है कि कैबिनेट में विभागों के फेरबदल कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
डिप्टी CM के इन विभागों में हो सकती है कटौती
जानकारी के अनुसार कैबिनेट में विभागों के फेरबदल के तहत डिप्टी CM दुष्यंत के पास मौजूद आबकारी एवं कराधान विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) वापस लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन विभागों को अपने पास रखने कि योजना बना रहे हैं। वहीं इसके बदले में दुष्यंत चौटाला को दो अन्य विभाग दिए जाएंगे। यह विभाग कौन से होने वाले हैं, इसकी जानकारी जनवरी के पहले सप्ताह में सामने आ सकती है।
NEWS SOURCE : chopaltv
