
भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले फिर हनी ट्रैप का जिन्न बाहर आया है. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का यह बयान राजनीतिक भूचाल लाने वाला है. उन्होंने कहा कि BJP के कई नेता, मंत्री और विधायक की अश्लील CD हमारे पास मौजूद है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक की भी कई ऐसे लोग हैं, जिनकी CD हमारे पास है. लेकिन किसी की व्यक्ति के ऊपर इस तरह के आरोप लगाना हमारी संस्कृति में नहीं हैं.
