Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें कारण और राहत के उपाय, सर्दियों में नहीं होते आसानी से हाथ-पैर गर्म?

जानें कारण और राहत के उपाय, सर्दियों में नहीं होते आसानी से हाथ-पैर गर्म?

faridabadnews24By faridabadnews24January 6, 2023Updated:January 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Cold feet and hands during winter season: सर्दियां शुरू होते ही कुछ लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनके हाथ-पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं। ठंड का मौसम है तो हाथ-पैरों का ठंडा होना लाजमी सी बात है लेकिन समस्या की बात तब होती है जब सर्दी भागाने के सभी उपाय आजमाने के बाद भी ठंड बनी रहती है। अगर ठंड शुरू होते ही आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आइए जान लेते हैं क्या है इसके पीछे छिपी बड़ी वजह और राहत के उपाय।

 

सर्दी में हाथ-पैर ठंडे रहने के पीछे वजह-
मौसम का तापमान जरूरत से ज्यादा गिरने पर हाथ-पैरों की उंगुलियों, पंजों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। जिसका सीधा असर शरीर के ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ने लगता है और हाथ-पैर ठंडे होने लगते हैं। सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने की समस्या अधिकतर डायबिटीज और एनीमिया के मरीजों में देखने को मिलती है। अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

सर्दियों में ठंडे हाथ-पैरों को गर्म रखने के उपाय-
मालिश करें-

शरीर की मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने के साथ पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति होती रहती है। अगर आप रोजाना सर्दियों में मालिश करते हैं तो शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसके लिए आप सरसों या तिल के तेल को गुनगुना करके पूरे शरीर की मालिश करें।

 

गर्म कपड़े पहनें-
सर्दियों में हाथ-पैर गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनकर रखें। जरूरत पड़े तो घर पर भी ग्लब्स, स्वेटर, वॉर्म सॉक्स, वॉर्म कोट पहनकर रखें।

 

 

आयरन से भरपूर आहार-
सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि उन्हीं लोगों के हाथ और पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं, जिनके शरीर में एनीमिया की कमी होती है। एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होता है। अगर आप खुद को गर्म रखना चाहते हैं, तो आयरन से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।

 

 

सिकाई करें-
अगर आपके हाथ या पैर ठंडे रहते हैं, तो सेंधा नमक के पानी से सिकाई करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक टब गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर अपने हाथों और पैरों की सिकाई करें। सेंधा नमक शरीर को अंदर से गर्माहट देता है। इसके अलावा सर्दियों में होने वाली सूजन में भी आराम मिलता है।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

 

 

faridabadnews faridabadnews24 hands and feet do not get warm easily in winter? Know the reasons and remedies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.