Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों ने ली मौज, प्राइज जान उड़ जाएंगे होश, Viral हुआ लग्जरी कंपनी का महंगा जैकेट

लोगों ने ली मौज, प्राइज जान उड़ जाएंगे होश, Viral हुआ लग्जरी कंपनी का महंगा जैकेट

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Patta Gobhi Jacket: दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो फैशनैबल दिखने की चाहत में पैसा पानी की तरह बहाने को तैयार रहते हैं. कुछ लोग लग्जरी ब्रांड के कपड़े खरीदना और पहना पसंद करते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए लग्जरी ब्रांड के कपड़े खरीदना एक ख्वाब जैसा है. आजकल फैशन ट्रेंड को समझना अपने आप में टेढ़ी खीर है. अक्सर देखने को मिलता है कि, अजीबोगरीब फैशन तेजी से वायरल होता है, जिसे लोग जल्दी ही ट्रोल करना शुरू कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही लग्जरी कंपनी का महंगा जैकेट सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं.

 

कई बार देखा जाता है कि, मार्केट में कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें बिकने के लिए आ जाती हैं, जिसे देखकर लोगों को खुद की ही आंखों पर यकीन नहीं होता. इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच वायरल हो रही एक जैकेट हर किसी के होश उड़ा रही है. दरअसल, हाल ही में एक इंटरनेशनल ब्रांड ने एक ऐसा जैकेट लॉन्च किया है, जो दिखने में किसी सब्जी की तरह है. मार्केट में नयी आई इस पत्ता गोभी जैसे दिखने वाली जैकेट की कीमत का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते. अगर आपको याद हो तो कुछ समय पहले वायरल फटी जींस देखकर लोग हैरान रह गए थे.

 

यहां देखें पोस्ट

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘पत्ता गोबी’ जैसी दिखने वाली ये जैकेट ऑनलाइन 59,999 रुपये में बिक रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस हरे रंग की जैकेट का स्क्रीनग्रैब Anu नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘पत्ता गोभी जैसा दिखने के लिए इनको 60 हजार दूं मैं?’ बता दें कि, तेजी से वायरल हो रहा ये जैकेट डीजल ब्रांड का है, जो लग्जरी कपड़े बेचते हैं.

 

डीजल का यह जैकेट एक विंटर जैकेट है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये बताई जा रही है और ये ब्लू कलर में भी उपलब्ध है. कंपनी ने इस जैकेट को W-Ralle regular fit dyed/washed winter jacket के तौर पर लिस्ट किया है. वायरल हो रहे इस जैकेट के पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इस कीमत में तो मैं एक बाइक खरीद लूंगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसे खरीदकर पहनने के बाद गाय हमारे पीछे पड़ जाएगी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं तो इस जैकेट के लिए 200 रुपये से एक पैसे ज्यादा न दूं.’ एक हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं.

 

 

NEWS SOURCE : ndtv

faridabadnews faridabadnews24 People enjoyed the expensive jacket of the luxury company went viral the prize will blow your mind
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.