Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अंधविश्वास के चलते सुपारी देकर कराई भांजे की हत्या, मौसी बनी हैवान

अंधविश्वास के चलते सुपारी देकर कराई भांजे की हत्या, मौसी बनी हैवान

faridabadnews24By faridabadnews24January 10, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मौसी ने अपने भांजे की हत्या करा दी. भतीजे के मर्डर के लिए मौसी ने सुपारी दी थी. पुलिस ने बताया कि महिला ने अंधविश्वास के चलते यह हत्या करवाई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मौसी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है.जानकारी के मुताबिक, पटना के फुलवारी इलाके में 5 जनवरी को युवक की लाश मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर उसकी शिनाख्त करनी शुरू की.पुलिस की जांच में सामने आया था कि मृतक युवक का नाम राकेश है. वह फुलवारी थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, तो उसकी मौसी देवंती देवी से भी पूछताछ की गई थी

तांत्रिक के संपर्क में थी मौसी 

इसके बाद पुलिस को पूछताछ में मौसी के किसी तांत्रिक के संपर्क में होने की जानकारी मिली. गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि मौसी ने डेढ़ लाख रुपए देकर राकेश की हत्या कराई थी.  पुलिस ने आरोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पांच और लोगों की राकेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जब आरोपी मौसी से पूछताछ की, तो उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए.

 

बेटे की मौत का जिम्मेदार भांजे राकेश को बताया 

दरअसल, कुछ महीने पहले आरोपी महिला देवंती देवी के बेटे की हत्या हो गई थी. उसका किसी युवती के साथ अवैध संबंध था. इसी के चलते कुछ लोगों ने बेटे का मर्डर कर दिया था. देवंती का कहना है कि उसका मृतक बेटा उससे बात करता है. अपनी यह बात लेकर वह एक तांत्रिक से मिली. तांत्रिक ने देवंती से कहा कि उसके भांजे राकेश ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कराई थी. तांत्रिक की बातों को सच मानकर देवंती ने चार लोगों को रुपए देकर राकेश की हत्या करा दी थी.

 

यह है पुलिस का कहना

पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के मुताबिक, अंधविश्वास में आकर महिला ने अपने भांजे की सुपारी दी और उसकी हत्या कर दी गई.  हत्या करने वाले पांच आरोपी और सुपारी देने वाली महिला देवंती देवी की गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

NEWS SOURCE : aajtak

Due to superstition faridabadnews faridabadnews24 the aunt became a monster the nephew was killed by giving betel nut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.