
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम दिन था। 2 चरणों में 9 दिन चली यात्रा ने हर हरियाणवी का समर्थन व आशीर्वाद हासिल किया। यात्रा में श्री राहुल गांधी जी के साथ नेताप्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री उदयभान जी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी के साथ हरियाणा के हर पार्टी कार्यकर्ता व आम आदमी ने कदम से कदम मिलाने का काम किया। आगामी चुनाव के मद्देनजर यात्रा को मिली अभूतपूर्व सफलता ने कांग्रेस सरकार बनने पर मुहर लगाने का काम किया है। एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर यात्रा में अनेक साथियों से मुलाकात हुई, और अलग अलग रंग और संस्कृति देखने का अवसर मिला। भारत जोड़ो यात्रा को मिले इस अदभुत स्वागत, प्यार और आशीर्वाद के लिए हर हरियाणवासी का दिल से आभार।

जस्सी पेटवाड़।
विधानसभा नारनौंद।।
