
नोएडा. एक शर्मनाक मामला सामने आया है. ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने के बाद 50 साल के शख्स ने एक लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. लड़की की शिकात पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला नोएडा का है. पीड़िता ने बताया कि किसी के जरिए उसका संपर्क सेक्टर 12 में रहने वाले 50 वर्षीय महेश से हुआ. महेश ने उसे एडमिशन दिलाने का भरोसा दिया और अपने घर बुलाया. लेकिन उसे शख्स के इरादों का पता नहीं था इसलिए वह अकेले चली गई, फिर उसे डरा धमकर रेप की घटना को अंजाम दिया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार विरोध किया पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि करियर खराब कर देगा. इसके बाद काफी डर गई थी. घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई और थाने में मामला दर्ज कराया. पीड़िता ने पूरी घटना की शिकायत थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी. छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l
NEWS SOURCE : lalluram
