Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें क्या है पूरा मामला, एक मिनट के वीडियो कॉल की कारोबारी को चुकानी पड़ी करोड़ों की कीमत

जानें क्या है पूरा मामला, एक मिनट के वीडियो कॉल की कारोबारी को चुकानी पड़ी करोड़ों की कीमत

faridabadnews24By faridabadnews24January 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Honey trap Scam: हनी ट्रैप के कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के अहमदाबाद में सामने आया है। जहां एक शख्स के साथ 2.8 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। यहां 68 साल के एक बिजनेसमैन सेक्सटॉर्शन का शिकार हुए हैं। अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 के बीच इस शख्स से 11 अलग-अलग लोगों ने 2.8 करोड़ रुपये वसूले हैं। जिसके बाद अब ये मामला सामने आया है। इस पूरे मामले को समझने से पहले आपको ये समझना होगा कि सेक्सटॉर्शन क्या है और लोगों को कैसे इसका शिकार बनाया जाता है। कई बार वॉट्सऐप पर आई कुछ सेकेंड की अनजान वीडियो कॉल के जरिए स्कैमर्स लोगों का अश्लील क्लिप बना लेते हैं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके पैसों की उगाही की जाती है। इस पूरी घटना को सेक्सटॉर्शन नाम दिया गया है।

 

 

क्या था मामला

दरअसल, ताजा मामला अहमदाबाद का है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, उनके साथ ये पूरा स्कैम 8 अगस्त को शुरू हुआ था। पीड़ित ने बताया कि 8 अगस्त की रात लगभग 10 बजे उन्हें एक लड़की का मैसेज आया। जिसमें बताया कि वह मोरबी से है। कुछ सेकेंड की बातचीत के बाद उसने वीडियो कॉल कर दी और वर्चुअल सेक्स की मांग करने लगी.’

 

 

एक मिनट का कॉल पड़ गया भारी

शिकायतकर्ता की मानें तो शुरुआत में उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन लड़की ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद शख्स ने कॉल को जारी रखा। पीड़ित की मानें तो कॉल मुश्किल से एक मिनट चली और उसके बाद लड़की ने डिस्कनेक्ट कर दिया। लड़की ने इसके बाद कॉल करके 50 हजार रुपये की मांग की और शख्स को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

 

 

ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू

पीड़ित शख्स ने इसके तुरंत बाद ही पेमेंट कर दी और यहां से ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ। इसके बाद किसी ने पुलिसवाला बनकर तो किसी ने साइबर क्राइम सेल का ऑफिसर बनकर बिजनेसमैन से पैसे वसूले। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सेक्सटॉर्शन के लगभग सभी मामलों की यही कहानी है।


 

कैसे बिछाया जाता है जाल

सबसे पहले फ्रॉड्स किसी शख्स को वॉट्सऐप पर मैसेज करते हैं. अगर व्हाट्सएप पर रिप्लाई आता है, तो थोड़ी बातचीत के बाद स्कैमर वीडियो कॉल करते हैं. किसी यूजर ने वीडियो कॉल रिसीव कर ली, तो कुछ ही सेकंड्स में स्कैमर्स उसका एक मॉर्फ्ड वीडियो तैयार कर लेते हैं. इसके बाद यूजर को कभी पुलिस के नाम पर तो कभी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाया जाता है ।

 

 

आपको क्या करना चाहिए? 

सबसे पहले तो किसी भी यूजर को वॉट्सऐप या किसी भी दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने वाली अननोन कॉल्स से बचना चाहिए। स्कैमर्स कुछ मामलों में सीधे वीडियो कॉल ही करते हैं। ऐसे में आपको अंजान वीडियो कॉल्स का जवाब नहीं देना चाहिए। अगर किसी वजह से आपने कॉल रिसीव भी कर ली, तो स्कैमर्स के जाल में ना फंसे। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता होती है, तो यूजर्स को बिना डरे पुलिस के पास जाना चाहिए। वहीं किसी भी हालत में स्कैमर्स को पैसे नहीं देने चाहिए।

 

 

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 know what is the whole matter? one minute video call businessman had to pay the cost of crores
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.