
Haryana Zila Parishad Chairperson Election: हरियाणा में जिला परिषद चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और ब्लॉक समितियों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाने की प्रक्रिया सरकार ने शुरु कर दी है, जिसके लिए अलग अलग जिलों में चुनाव की प्रक्रिया जारी है।
1. सोनीपत में जिला पार्षद मोनिका को सर्वसम्मति से जिला परिषद की चेयरपर्सन चुन लिया गया है। जबकि वाइस चेयरपर्सन
2. सिरसा में जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में करण चौटाला चेयरमैन बने हैं। वहीं उपप्रधान पद पर मीना रानी ने जीत हासिल की है।
3. रेवाड़ी में वार्ड नंबर 14 के पार्षद मनोज को जिला प्रमुख व वार्ड 18 की जिला पार्षद नीलम को निर्विरोध उप जिला प्रमुख चुन लिया गया।
4. करनाल में बीजेपी समर्थित वार्ड नंबर 14 से प्रवेश कुमारी को चेयरमैन चुना गया। वहीं वार्ड नंबर 16 से रीना खरकाली वाइस चेयरमैन बनीं है।
5. रोहतक में जिला परिषद की नई चेयरमैन मंजू हुड्डा को बनाया गया है वहीं वार्ड नंबर 4 से चुनाव जीते पार्षद अनिल घूसकानी को जिला परिषद का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। चौपाल टीवी रिपोर्ट
6. फरीदाबाद जिला परिषद चुनाव में जेजेपी के वार्ड नंबर चार से पार्षद विजय लोहिया चेयरमैन बने हैं।
7. जींद जिला परिषद चुनाव में जजपा की मनीषा रंधावा चेयरमैन और भाजपा के सतीश हथवाला वाइस चेयरमैन बने हैं।
8. कैथल में जिला परिषद चुनाव में जजपा के दीप मलिक जाखौली चेयरमैन और भाजपा के कर्मवीर कौल वाइस चेयरमैन बने हैं।
9. फतेहाबाद में जिला परिषद चुनाव में भाजपा की सुमन खीचड़ चेयरमैन बनी हैं।
10. गुरुग्राम जिला परिषद चुनाव में जजपा की दीपाली चौधरी चेयरमैन बनीं हैं जबकि वाइस चेयरमैन
11. भिवानी में भाजपा की अनीता मलिक चेयरपर्सन और सुनीता को वाइस चेयरपर्सन चुना गया है। चौपाल टीवी रिपोर्ट दोनों ही भाजपा के हैं और सर्वसम्मति से चुने गए हैं।
13. नारनौल में भाजपा के राकेश चुनाव सर्वसम्मति से चेयरमैन और जजपा के भीम सिंह वाइस चेयरपर्सन चुने गए हैं।
14. पलवल में भाजपा समर्थित आरती रावत चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के पद पर वीरेन्द्र बैंसला निर्वाचित हुए हैं।
15. यमुनानगर में भाजपा के रमेश चंद को जिला परिषद का चेयरमैन चुना गया है वहीं बसपा के अग्निवीर सिंह वाइस चेयरपर्सन बने हैं।
16. नूंह में जिला परिषद चुनाव में भाजपा के जान मोहम्मद को नूंह जिला परिषद चेयरमैन बने हैं।
17. कुरुक्षेत्र जिला परिषद चुनाव में भाजपा की कंवलजीत कौर चेयरपर्सन और डीपी चौधरी वाइस चेयरपर्सन नियुक्त हुए हैं। चौपाल टीवी रिपोर्ट
18. पानीपत जिला परिषद चुनाव में ज्योति शर्मा बनीं जिला परिषद अध्यक्ष, वाइस चेयरमैन का चुनाव आर्य सुरेश मलिक जीते।
19. झज्जर जिला परिषद चुनाव में भाजपा के कप्तान सिंह चेयरपर्सन और जजपा के राजीव वाइस चेयरपर्सन नियुक्त हुए हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
